फर्जी चिटफंड कंपनी के नाम पर करोड़ों रुपये लेकर भागने वाला गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar News Desk
Published at :05 Feb 2025 6:38 AM (IST)
विज्ञापन

फर्जी चिटफंड कंपनी के नाम पर करोड़ों रुपये लेकर भागने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर जिले का आरोपित अनिल चौधरी नोयडा से गिरफ्तार
स्वर्ण इंडिया नाम से कंपनी खोलकर लोगों को लगाया था चूना साल 2020 में नगर थाना में दर्ज करायी गयी थी प्राथमिकी दरभंगा, मुजफ्फरपुर एवं पश्चिमी चंपारण में दर्ज है सात मामला प्रतिनिधि, दरभंगा/मुजफ्फरपुर. फर्जी चिटफंड कंपनी खोल लोगों से करोड़ों रुपये लेकर भागने वाले आरोपित अनिल चौधरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उसे उत्तर प्रदेश के नोयडा से गिरफ्तार किया गया है. आरोपित पर दरभंगा के अलावा बेतिया, मुजफ्फरपुर, मोतिहारी आदि जिले में सात कांड दर्ज है. इन जिलों में भी कंपनी में करोड़ों रुपये जमा कराने के बाद पैसा लेकर फरार होने का मामला दर्ज है. आरोपित मुजफ्फरपुर जिले के मनियारी थाना के मोरमिक गांव का है. एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने बताया कि आरोपित ने स्वर्ण इंडिया नाम से एक कंपनी खोली थी. कंपनी में बहुत से लोगों से रुपये जमा कराये गये. इसके बाद आरोपित लोगों द्वारा जमा किये करोड़ों रुपये लेकर फरार हो गया. मामले को लेकर पीड़ित की ओर से नौ सितंबर 2020 में नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी. तब पुलिस ने उसकी तलाश में कई जगह छापेमारी की, पर वह पकड़ में नहीं आया. आरोपित पर दबाव बनाने के लिये पुलिस ने उसके घर की कुर्की-जप्ती की प्रक्रिया भी की. बावजूद आरोपित पुलिस के हाथ नहीं लगा. मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर थानाध्यक्ष अरविंद कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया. आखिरकार टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर अनिल चौधरी को यूपी के नोयडा से दबोच लिया. शहर के अघोरिया बाजार में था कंपनी का कार्यालय स्वर्ण इंडिया का कार्यालय शहर के अघोरिया बाजार में था. जिले के 41 लोगों का करोड़ों की रकम कंपनी में फंसा था. शिकायत मिलने पर आर्थिक अपराध इकाई ने जांच के आदेश दिये थे. अनिल चौधरी कंपनी के अन्य पर जिले के पांच थानों में रुपये गबन करने की प्राथमिकी दर्ज है. पहले भी निदेशक अनिल चौधरी को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. लेकिन वह जमानत पर बाहर आ गया था. इधर, मुजफ्फरपुर पुलिस अनिल चौधरी को गबन के केस में रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




