ट्रकों की टक्कर में एक चालक की मौत, तीन लोग घायल

वैशाली-केसरिया मार्ग पर शनिवार की सुबह सेखौना के समीप ट्रकों की टक्कर हो गयी़ इस घटना में एक ट्रक के चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी.
बताया गया कि पटना से एक ट्रक छड़ लोड कर मोतिहारी की तरफ जा रहा था, जबकि दूसरा ट्रक (खाली) साहेबगंज की तरफ से पटना तेज रफ्तार से जा रहा था. इसी क्रम में सेखौना पेट्रोल पंप के निकट खाली ट्रक के चालक को झपकी आ गयी, जिससे अनियंत्रित होकर ट्रक सामने से आ रहे छड़ लोड ट्रक में ठोकर मार दी. घटना में छड़ लदे ट्रक के केबिन के परखचे उड़ गये और उसके चालक को पीछे से केबिन फाड़ कर कुछ छड़ शरीर में आर-पार हो गया़ इस कारण चालक स्टीयरिंग में फंस गया. वहीं उप चालक केबिन टूट जाने से बाहर फेंका कर घायल हो गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकाला, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. पुलिस ने घायल उपचालक को सीएचसी भेज दिया. हादसे के बाद खाली ट्रक के चालक व खलासी वाहन छोड़कर फरार हो गया. पुलिस ने दोनों ट्रक को जब्त कर शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










