सरैया :: घोड़पड़ास के धक्के से एक बाइक सवार की मौत, दूसरा जख्मी

Updated at : 24 Apr 2024 7:20 PM (IST)
विज्ञापन
सरैया :: घोड़पड़ास के धक्के से एक बाइक सवार की मौत, दूसरा जख्मी

सरैया थाना क्षेत्र में सरैया-तुर्की पथ में बहिलावारा जवाहर चौक के समीप मंगलवार की देर रात लगभग 2.30 बजे घोड़पड़ास के झुंड के सड़क पार करने के क्रम ने एक बाइक पर सवार दो लोग चपेट में आ गये. बाइक पर पीछे बैठे बहिलवारा खोरमपुर निवासी रामलाल राम (68) की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, सरैया थाना क्षेत्र में सरैया-तुर्की पथ में बहिलावारा जवाहर चौक के समीप मंगलवार की देर रात लगभग 2.30 बजे घोड़पड़ास के झुंड के सड़क पार करने के क्रम ने एक बाइक पर सवार दो लोग चपेट में आ गये. बाइक पर पीछे बैठे बहिलवारा खोरमपुर निवासी रामलाल राम (68) की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. वहीं बाइक चालक गांव के ही मुन्ना कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया. वह एसकेएमसीएच में इलाजरत है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया, जिसका दाह संस्कार कर दिया गया. परिजनों ने बताया कि रामलाल राम अपनी फुआ की पौत्री की शादी में जैतपुर थाना क्षेत्र में जागीरिया गांव से लौट रहे थे. शादी समारोह से बाइक से मुन्ना कुमार के साथ लौटने के क्रम में बहिलवारा जवाहर चौक के समीप घोड़पडास के झुंड के सड़क पार करने के क्रम ने बाइक चपेट में आ गयी. बताया गया कि मुन्ना अपने ननिहाल में रहता है. थानाप्रभारी कोटा किरण कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मामले में परिजनों से आवेदन अप्राप्त है. आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन