ePaper

वृद्ध की संदेहास्पद स्थिति में मौत, हत्या की आशंका

Updated at : 13 Jul 2024 9:27 PM (IST)
विज्ञापन
वृद्ध की संदेहास्पद स्थिति में मौत, हत्या की आशंका

बरूराज थाना क्षेत्र के पछभीड़व निवासी 75 वर्षीय धनुषधारी प्रसाद यादव की शनिवार को संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गयी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया.

विज्ञापन

बरूराज थाना क्षेत्र के पछभीड़व गांव में हुई घटना प्रतिनिधि, मोतीपुर बरूराज थाना क्षेत्र के पछभीड़व निवासी 75 वर्षीय धनुषधारी प्रसाद यादव की शनिवार को संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गयी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया. वृद्ध की बहू स्व धर्मेंद्र राय की पत्नी रीना देवी ने अपने ससुर की हत्या की आशंका जतायी है. हालांकि अबतक मामले में लिखित शिकायत थाने को नहीं दी गयी है. जानकारी के अनुसार, धनुषधारी प्रसाद यादव कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे. उनको दो पुत्र सुनील राय और धर्मेंद्र राय है. धर्मेंद्र राय की कुछ माह पहले मौत हो चुकी है. बताया जा रहा है कि शुक्रवार को धनुषधारी प्रसाद यादव अपने बड़े पुत्र सुनील राय को आठ कठ्ठा जमीन की रजिस्ट्री की थी और शनिवार की दोपहर उनकी संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गयी. थानाध्यक्ष संजीव कुमार दुबे ने बताया कि शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा. वृद्ध की एक बहू ने उनकी हत्या की आशंका जतायी है. लिखित शिकायत के आलोक में आगे की कार्रवाई होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन