बागमती नदी में डूबने से वृद्ध की मौत

बेनीबाद थाना क्षेत्र के चक्की गांव में बागमती धार में डूबने से एक वृद्ध की मौत हो गयी. बताया गया कि ग्रामीणों ने नदी में शव को उपलाते देख बेनीबाद पुलिस को सूचना दी गयी.
गायघाट़ बेनीबाद थाना क्षेत्र के चक्की गांव में बागमती धार में डूबने से एक वृद्ध की मौत हो गयी. बताया गया कि ग्रामीणों ने नदी में शव को उपलाते देख बेनीबाद पुलिस को सूचना दी गयी. पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया. शव की पहचान पियर थाना क्षेत्र के चन्दौली गांव निवासी 71 वर्षीय भोला राय के रूप में की गयी. परिजनों के अनुसार, भोला राय किसी परिचित के यहां चक्की जा रहे थे. उसी दौरान शौच के दौरान नदी में लुढ़क जाने से डूब गये़ पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










