पुराना वाहन बेचकर बकाया रुपये नहीं चुकाने पर एफआईआर, धोखाधड़ी का आरोप

Updated:
विज्ञापन
पुरानी कार बिक्री के बकाया 1.45 लाख रुपये हड़पने का मामला, प्राथमिकी दर्ज

पुराना वाहन बेचकर बकाया रुपये नहीं चुकाने पर एफआईआर, धोखाधड़ी का आरोप

पुरानी कार बेचकर बकाया किस्त न चुकाने और धोखाधड़ी करने के मामले में कुढ़नी थाने में प्राथमिकी दर्ज। पीड़ित ने आरोपी पर पैसे हड़पने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन

Kudhani Fraud Case: पुराना वाहन बेचकर बकाया रुपये नहीं चुकाने और धोखाधड़ी करने के मामले में कुढ़नी थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है. यह मामला किशुनपुर मधुबन गांव का है. गांव निवासी नवीन कुमार ने पुलिस को दिए आवेदन में पड़ोसी पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है.

80 हजार में बेची थी गाड़ी, किस्तों का नहीं किया भुगतान

नवीन कुमार ने बताया कि वर्ष 2018 में उन्होंने अपनी होंडा अमेज गाड़ी (BR06PD-0860) गांव के ही एक व्यक्ति को 80,000 रुपये में बेची थी. तय सौदे के अनुसार गाड़ी की बाकी किस्तें खरीदार को भरनी थीं. आरोप है कि खरीदार ने समय पर किस्त जमा नहीं की. सिबिल स्कोर खराब होने के डर से नवीन ने स्वयं अपने खाते से 1,45,750 रुपये की किस्तों का भुगतान किया.

पंचायती के बाद भी नहीं दिए पैसे, जांच में जुटी पुलिस

पीड़ित के अनुसार, बार-बार मांगने पर भी आरोपी ने न तो बकाया राशि दी और न ही गाड़ी वापस लौटाई. ग्रामीण स्तर पर हुई पंचायती के बावजूद आरोपी ने पैसे का भुगतान नहीं किया. इसके बाद पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

ये भी पढ़ें: मोतीपुर: थाने से 100 मीटर की दूरी पर युवक की गोलियों से भूनकर हत्या, मचा हड़कंप


विज्ञापन
Shayam Kumar

लेखक के बारे में

By Shayam Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन