मोतीपुर: थाने से 100 मीटर की दूरी पर युवक की गोलियों से भूनकर हत्या, मचा हड़कंप
मोतीपुर: थाने से 100 मीटर की दूरी पर युवक की गोलियों से भूनकर हत्या, मचा हड़कंप
मोतीपुर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक 30 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. यह घटना थाने से महज 100 मीटर की दूरी पर हुई, जिससे पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
मुजफ्फरपुर के मोतीपुर से अशोक कुमार पांडे की रिपोर्ट
Motipur Murder Case: जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र में बेखौफ अपराधियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. बुधवार की अहले सुबह मोतीपुर ओवरब्रिज के समीप अपराधियों ने एक 30 वर्षीय युवक की गोलियों से भूनकर निर्मम हत्या कर दी. घटना स्थल मोतीपुर थाने से महज सौ मीटर की दूरी पर स्थित है. वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से आसानी से फरार हो गए.
मौके पर ही मौत, मृतक की पहचान में जुटी पुलिस
गोलीबारी के बाद युवक की मौके पर ही मौत हो गई. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृतक की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है. पुलिस ने शव को शिनाख्त के लिए पोस्टमार्टम हाउस में सुरक्षित रखा है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है.
पुलिस गश्ती और कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल
स्थानीय लोगों के अनुसार बुधवार तड़के दो से तीन बजे के बीच गोलियों की आवाज सुनाई दी थी. मौके पर जाकर देखा तो युवक खून से लथपथ पड़ा था. लोगों का कहना है कि एनएच और काली मंदिर के समीप पुलिस की गश्ती गाड़ियां तैनात रहती हैं, फिर भी थाने से कुछ ही दूरी पर हत्या की घटना होना पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े करता है.
ये भी पढ़ें:मुजफ्फरपुर: रिटायर्ड बैंक अफसर और पत्नी की हत्या में एफआईआर दर्ज, दो हिरासत में
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए