मुजफ्फरपुर: रिटायर्ड बैंक अफसर और पत्नी की हत्या में एफआईआर दर्ज, दो हिरासत में

Updated:
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा में रिटायर्ड बैंक अधिकारी और उनकी पत्नी की हत्या से सनसनी फैल गई है. पुलिस ने दो अज्ञात अपराधियों के खिलाफ FIR दर्ज की है और दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है.

विज्ञापन

Muzaffarpur Double Murder:  मिठनपुरा थाना क्षेत्र में रिटायर्ड बैंक अधिकारी अशोक कुंवर और उनकी पत्नी नीलम कुंवर की निर्मम हत्या के मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है. यह कार्रवाई मृतक के इंजीनियर बेटे निखिल कुंवर के फर्द बयान के आधार पर दो अज्ञात अपराधियों के खिलाफ की गई है.

सीसीटीवी से मिला सुराग, पड़ोसी ने दी शव मिलने की सूचना

निखिल ने पुलिस को बताया कि सोमवार शाम घर के सीसीटीवी में संदिग्ध हलचल दिखने और माता-पिता के फोन स्विच ऑफ मिलने पर उन्होंने पड़ोसी रिंकू को जांच के लिए भेजा. पड़ोसी ने देखा कि अशोक कुंवर का शव फर्स्ट फ्लोर और उनकी पत्नी का शव सेकेंड फ्लोर पर खून से लथपथ पड़ा था. फुटेज में दो संदिग्ध हत्या के बाद भागते दिखे हैं.

एसआइटी की छापेमारी, दो संदिग्ध हिरासत में

मामले की जांच के लिए गठित एसआइटी ने सीसीटीवी के आधार पर मंगलवार देर रात ताबड़तोड़ रेड कर दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है. पुलिस उनसे कड़ाई से पूछताछ कर रही है.

लूटपाट नहीं, संपत्ति विवाद और कांट्रैक्ट किलिंग का शक

घटना के 30 घंटे बीत जाने पर भी घर से लूटपाट के सबूत नहीं मिले हैं. बेटे ने भी संपत्ति विवाद की आशंका जताई है. इसके बाद पुलिस जांच का रुख प्रॉपर्टी डिस्प्यूट और कांट्रैक्ट किलिंग की ओर घूम गया है. पुलिस की टेक्निकल सेल अब इस पहलू को खंगाल रही है कि हत्या से सबसे ज्यादा फायदा किसे पहुंचेगा.

ये भी पढ़ें: जन-शिकायतों के निष्पादन में अधिकारियों की लापरवाही, डीएम ने दिया 25 जुलाई तक अल्टीमेटम


विज्ञापन
Chandan

लेखक के बारे में

By Chandan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन