जीएसटी रिटर्न में नहीं भरने वालों को नोटिस, ली जायेगी पेनाल्टी
Published by : PRASHANT KUMAR Updated At : 03 Jun 2025 1:03 AM
जीएसटी रिटर्न में नहीं भरने वालों को नोटिस, ली जायेगी पेनाल्टी
मुजफ्फरपुर. राज्य कर विभाग ने जीएसटी रिटर्न नहीं भरने वालों को नोटिस जारी किया है. व्यवसायियों को अब रोज के हिसाब से पेनाल्टी के हिसाब से रिटर्न भरना होगा. विभाग की ओर से पिछले एक महीने से लगातार स्कूटनी की जा रही है. ऐसे व्यवसायियों को चिह्नित किया जा रहा है, जो समय से रिटर्न नहीं दाखिल कर रहे हैं. इन कारोबारियों को फिलहाल नोटिस भेजा गया है. यदि वह रिटर्न नहीं दाखिल करते हैं तो विभागीय स्तर पर जांच की जायेगी. टैक्सेशन बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप कुमार वर्मा ने बताया कि ऐसे कारोबारियों को नोटिस आया है, जिन्होंने रिटर्न नहीं दाखिल किया है. मुख्यालय स्तर से अब सभी कारोबारियों की मॉनीटिरिंग की जा रही है. रिटर्न नहीं भरने वाले कारोबारियों पर कार्रवाई की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










