ड्रेसकोड में आशा नहीं रहीं तो होगी कार्रवाई

Published at :06 Feb 2025 12:35 AM (IST)
विज्ञापन
ड्रेसकोड में आशा नहीं रहीं तो होगी कार्रवाई

ड्रेसकोड में आशा नहीं रहीं तो होगी कार्रवाई

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर.

सदर अस्पताल के एमसीएच में आशा व मरीज के परिजन के साथ हुई मारपीट के बाद आशा कार्यकर्ता के लिए ड्रेसकोड जरूरी कर दिया गया है. बिना ड्रेस कोड में आने वाली आशा कार्यकर्ता पर कार्रवाई होगी. इधर, अस्पताल प्रशासन को लगातार मिल रही शिकायत के बाद यह आदेश जारी किया गया है. इसकी मॉनिटरिंग सीधे अस्पताल प्रबंधक करेंगे. अब गुलाबी रंग की साड़ी में ब्लू बॉर्डर लगे ड्रेसकोड में वह अपने काम करेंगी. अस्पताल प्रबंधक ने बताया कि अस्पताल में आये दिन आने वाली शिकायतों के दौरान आशा कार्यकर्ता व अस्पताल के स्टॉफ की पहचान नहीं हो पाती थी. ड्रेस कोड से उनकी पहचान आसानी से हो सकेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन