नवविवाहिता की हत्या कर शव किया गायब, ससुराल वाले फरार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 18 Nov 2024 9:44 PM
नवविवाहिता की हत्या कर शव किया गायब, ससुराल वाले फरार
मायके वालों ने दर्ज करायी प्राथमिकी, न्याय की लगायी गुहार प्रतिनिधि, सरैयाथाना क्षेत्र के रेवा मल्लाह टोला में नवविवाहिता की हत्या कर शव को गायब कर दिया गया है. मामले को लेकर साहेबगंज थाना क्षेत्र के बैतापुर निवासी नवविवाहिता के पिता पहाड़ी सहनी ने सरैया थाना को आवेदन दिया है. बताया है कि मैंने अपनी पुत्री प्रतिमा की शादी सात माह पूर्व (24 अप्रैल) को रेवा मल्लाह टोला निवासी बिमल सहनी के पुत्र विशाल सहनी के साथ की थी. शादी के बाद पुत्री के ससुराल वालों द्वारा दहेज में बाइक की मांग की जाने लगी. नहीं मिलने पर पुत्री को प्रताड़ित किया जाने लगा. सोमवार को रेवा गांव से सूचना मिली कि मेरी गर्भवती पुत्री की हत्या कर दी गयी है. सूचना पर रेवा पहुंचे, तब तक पुत्री के ससुराल वाले मेरी पुत्री के शव को दाह-संस्कार के लिए रेवा घाट ले गये थे. वहीं अन्य परिजन घर छोड़कर फरार हो गये. उसके बाद सूचना पर पहुंची 112 पुलिस ने घर से रेवाघाट श्मशान तक छानबीन की. परन्तु शव बरामद नहीं हो सका. मामले को लेकर पति विशाल सहनी, ससुर विमल सहनी, देवर बादल कुमार, सास इंदु देवी, ननद खुशबू कुमारी, मिथुन सहनी, बादल सहनी, उमेश साहनी व गुलटेन सहनी को नामजद किया. वहीं थाना प्रभारी जयप्रकाश सिंह ने बताया कि शव की बरामदगी के लिए खोजबीन की जा रही है. दोषियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










