Muzaffarpur : नवविवाहिता की संदेहास्पद स्थिति में मौत

Published by : ABHAY KUMAR Updated At : 19 Oct 2025 10:04 PM

विज्ञापन

Muzaffarpur : नवविवाहिता की संदेहास्पद स्थिति में मौत

विज्ञापन

प्रतिनिधि, कुढ़नी थाना क्षेत्र की केरमाडीह पंचायत के केरमा गोदाम टोला में एक नवविवाहिता की संदेहास्पद स्थिति में शनिवार की रात मौत हो गयी. परिजनों का रविवार की सुबह घटना का पता चला. 20 वर्षीया नेहा खातून (मृतका) स्थानीय निवासी मो. युनुस अंसारी की पत्नी थी. हाल के वर्षों में ही नेहा का निकाह हुआ था. पुलिस ने घटना की छानबीन की़ वहीं मृतका के मायके से आये परिजनों ने हत्या कर शव को फंदे से लटका कर आत्महत्या का रूप देने का आरोप लगाया. मामले की फोरेंसिक टीम ने भी जांच की. पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना का कारण पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है. कुढ़नी प्रभारी पुनीत कुमार ने बताया कि मृतका के मायके वालों की ओर से आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ABHAY KUMAR

लेखक के बारे में

By ABHAY KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन