नवविवाहिता ने फंदे से लटक कर दी जान, तीन माह पहले हुई थी शादी

Updated at : 02 Sep 2024 9:50 PM (IST)
विज्ञापन
नवविवाहिता ने फंदे से लटक कर दी जान, तीन माह पहले हुई थी शादी

औराईथाना क्षेत्र की राजखंड दक्षिणी पंचायत के देकुली बिचला टोला में रविवार की देर रात एक महिला ने फंदे से लटककर जान दे दी़

विज्ञापन

सैदपुर थाना के नेवरी सिरखिरिया स्थित मायका से महिला की मां पहुंची ससुराल वालों पर बेटी को प्रताड़ित करने का आरोप, सास व ननद घर से फरार प्रतिनिधि, औराई थाना क्षेत्र की राजखंड दक्षिणी पंचायत के देकुली बिचला टोला में रविवार की देर रात एक महिला ने फंदे से लटककर जान दे दी़ सुबह घर में किसी आदमी को नहीं देखकर लोगों को शक होने पर घर में देखा गया तो महिला फंदे से लटकी थी़ इसके बाद ग्रामीणों का हुजूम उमड़ पड़ा़ लोगों की सूचना पर पहुंचे दारोगा रौशन मिश्रा ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएस भेज दिया. मृत महिला की पहचान रंगीता देवी (20) पति राकेश मांझी के रूप में हुई है. लोगों ने बताया कि तीन माह पहले ही शादी हुई थी़ मृतका का पति, ससुर व देवर दूसरे प्रदेश में रहकर मजदूरी करते है़ं घर पर महिला की सास व एक गोतनी थी़ लोगों ने बताया कि महिला का पति से मोबाइल पर बातचीत हुई थी़ इस दौरान विवाद होने पर महिला द्वारा खुदकुशी किये जाने की आशंका है़ हालांकि घर से सास व गोतनी फरार है. दूसरी ओर घटना की सूचना पर मायके सीतामढ़ी जिले के सैदपुर थाना क्षेत्र के नेवरी सिरखिरिया से मृतका की मां सहित कई लोग पहुंच गये़ सभी का रो-रोकर बुरा हाल था़ सभी ने बेटी के ससुराल वालों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया़ थानाध्यक्ष रूपक कुमार ने बताया कि अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है़ शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है़ रिपोर्ट के आधार व परिजनों के आवेदन पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन