ePaper

तालिमपुर के सविता हत्याकांड मामले में आया नया मोड़

Updated at : 26 Jul 2024 9:38 PM (IST)
विज्ञापन
तालिमपुर के सविता हत्याकांड मामले में आया नया मोड़

महदेईया पंचायत के वार्ड पांच स्थित तालिमपुर नुनफर टोली गांव के सविता देवी हत्याकांड मामले में नया मोड़ आ गया है. मामले में मीनापुर थाने में महिला (मृतका) की सास यशोदा देवी ने हत्या का केस दर्ज कराया था, जिसमें उसके प्रेमी भोला महतो को आरोपी बनाया था.

विज्ञापन

मृतका की मां पहुंची न्यायालय, पति समेत ससुराल वालों पर कराया मामला दर्ज प्रतिनिधि, मीनापुरमहदेईया पंचायत के वार्ड पांच स्थित तालिमपुर नुनफर टोली गांव के सविता देवी हत्याकांड मामले में नया मोड़ आ गया है. मामले में मीनापुर थाने में महिला (मृतका) की सास यशोदा देवी ने हत्या का केस दर्ज कराया था, जिसमें उसके प्रेमी भोला महतो को आरोपी बनाया था. किंतु मृतका का मां सुखिया देवी केस से संतुष्ट नहीं है. इस कारण पूर्वी चंपारण जिले के चकिया थाना अंतर्गत पल्टूबेलवा गांव निवासी सुखिया देवी ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में नालिसी दायर किया है, जिसमें बेटी की हत्या के मामले में ससुराल वालों को आरोपित किया है. इसमें दामाद पुकार महतो, बेटी की सास यशोदा देवी, सोनेलाल महतो व मुनचुन देवी को नामजद किया है. परिवाद के ग्रहण के बिंदू पर सुनवाई के लिए न्यायालय ने आठ अगस्त की तिथि मुकर्रर की है. सुखिया देवी ने कहा है कि सविता की शादी 15 साल पूर्व पुकार महतो के साथ हुई थी, जिससे दो पुत्र व एक पुत्री है. सास यशोदा व पतोहू सविता में आपसी सामंजस्य नहीं था, जिससे दोनों में विवाद होता रहता था. मृतका की सास सविता के बारे में उसके पति को बराबर भड़काती रहती थी. भोला महतो से नाजायज संबंध को लेकर भी उसकी बेटी को बराबर धमकी मिलता था. इसी बीच 20 जुलाई को सूचना मिली कि उसकी बेटी की हत्या कर दी गयी है. बेटी की मौत को लेकर ससुराल वालों ने संतोषप्रद जवाब नहीं दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन