शहर में नया ट्रेंड, बेटी का नाम रखा ”सिंदूर”

Updated:
विज्ञापन
शहर में नया ट्रेंड, बेटी का नाम रखा ”सिंदूर”

शहर में नया ट्रेंड, बेटी का नाम रखा ‘सिंदूर’

विज्ञापन

एम-12

-पाकिस्तान के खिलाफ अभियान का किया सम्मान

-ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर लोगों में है खुशी

उपमुख्य संवाददाता, मुजफ्फरपुर

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर अब माता-पिता बेटियों का नाम सिंदूर रख रहे हैं. पिछले दो दिनों में बेटियों के जन्म पर उनका नाम सिंदूर रखा गया. अभिभावक सिंदूर नाम पर काफी खुशी जाहिर कर रहे हैं.अभिभावकों का कहना है कि ऑपरेशन सिंदूर देश की सुरक्षा व सम्मान से जुड़ा एक ऐतिहासिक मिशन था. इसने लोगों के दिलों में गर्व व प्रेरणा की भावना को गहराई से जगाया है. इसी भावना को जीवित रखने व आने वाली पीढ़ियों को इससे जोड़ने के उद्देश्य से बच्चों का नाम सिंदूर रख रहे हैं.

हर साल मनाएंगे जश्न

बोचहां के कन्हारा निवासी हिमांशु राज ने भी अपनी भांजी का नाम सिंदूर रखा है. उनके पिता राज प्रकाश का कहना है कि वह अपनी बेटी के जन्मदिन के साथ वह हर साल ऑपरेशन सिंदूर का जश्न मनायेंगे.बताया कि उनका किराना का कारोबार है. दो दिन पूर्व उनकी पत्नी स्मृति को प्रसव पीड़ा होने लगी. इसके बाद अस्पताल में भर्ती कल बेटी का जन्म हुआ. ऑपरेशन सिंदूर के नाम से प्रेरित होकर अपने बच्चे का नाम सिंदूर रखे है. निजी अस्पताल के नवजात शिशु विशेषज्ञ डॉ सिद्धार्थ ने बताया कि अस्पताल में एक दर्जन बच्चों का जन्म हुआ है, जिसमें कई माता-पिता ने बेटियों का नाम सिंदूर रखा है. यह हमारे देश के लिए काफी गर्व की बात है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Vinay Kumar

लेखक के बारे में

By Vinay Kumar

I am working as a deputy chief reporter at Prabhat Khabar muzaffarpur. My writing focuses on political, social, and current topics.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन