चाचा का बचाव करने गये भतीजे पर चाकू से हमला, मौत

चाचा का बचाव करने गये भतीजे पर चाकू से हमला, मौत
:: गायघाट के बाघाखाल गांव का मामला, आरोपी परिवार समेत हुआ फरार
गायघाट, प्रतिनिधि
थाना क्षेत्र के बाघाखाल गांव में आपसी मारपीट के दौरान बीच बचाव करने गए युवक को उसके चचेरे भाई ने पेट में चाकू मार दिया. वह गंभीर रूप से घायल हो गया. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. प्राप्त जानकारी के अनुसार बाघाखाल निवासी मोहित कुमार सिंह रविवार की रात अपने पिता व बच्चों के साथ मारपीट कर रहा था. मोहित का चचेरा भाई अभिषेक कुमार सिंह बीच बचाव करने गया. गुस्साये मोहित ने ताबड़तोड़ अभिषेक पर चाकू से वार कर दिया. अभिषेक के परिजन उसे इलाज के लिए स्थानीय नर्सिंग होम में ले गये. वहां से एसकेएमसीएच ले जाया गया. इलाज के दौरान अभिषेक (25 वर्ष) की मौत हो गई.परिजनों ने बताया कि अभिषेक कोलकता में एक निजी संस्थान में काम करता है. वह बाघाखाल निवासी कौशल कुमार कुमार सिंह का इकलौता पुत्र था. वह एक सप्ताह पूर्व कोलकता से प्रयागराज कुंभ स्नान के लिए आया था. कुंभ स्नान कर दो दिन पूर्व वह गांव आया था. रविवार की रात मोहित जब अपने पिता के साथ बदसलूकी कर रहा था तो वह मोहित को बोला कि चाचा के साथ मारपीट क्यों कर रहे हो. वह बीच बचाव करने उन दोनों के बीच पहुंचा. इसी बात पर गुस्सा कर मोहित ने अभिषेक पर चाकू से वार कर दिया. थानाध्यक्ष उमाकांत सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के बाद उसके परिजनों को सौंप दिया गया है. आरोपी परिवार सहित फरार है. वहीं पीड़ित पक्ष से आवेदन नहीं आया है. पुलिस इस मामले की अनुसंधान कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




