एनडीए कार्यकर्ता निभायेंगे सरकार बनाने में अहम भूमिका : नागेंद्र नाथ

Updated:
विज्ञापन
एनडीए कार्यकर्ता निभायेंगे सरकार बनाने में अहम भूमिका : नागेंद्र नाथ

NDA workers will play an important role

विज्ञापन

मुख्य संवाददाता, मुजफ्फरपुर शहर के दौरे पर आए बिहार और झारखंड भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी ने कहा कि एनडीए की सरकार बनाने में हर एक कार्यकर्ता की अहम भूमिका होगी .उन्होंने संगठन को और मजबूत करने के तरीकों पर विस्तार से चर्चा की और आगामी राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियों को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया. मुजफ्फरपुर पहुंचने पर पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा ने अतिथि होटल परिसर में उनका स्वागत किया. इस मौके पर भाजपा पूर्वी के जिलाध्यक्ष विवेक कुमार और हरिमोहन चौधरी, पूर्व विधान पार्षद नरेंद्र प्रसाद सिंह समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे.त्रिपाठी ने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि वे भाजपा के सिद्धांतों और नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं. सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन महामंत्री के मार्गदर्शन में काम करने और चुनावों में जीत सुनिश्चित करने का संकल्प लिया. पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा ने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं में जोश भरना और चुनावी तैयारियों को गति देना था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
प्रभात कुमार

लेखक के बारे में

By प्रभात कुमार

प्रभात कुमार, पत्रकारिता के क्षेत्र में प्रभात का 18 वर्षों का अनुभव है. प्रशासनिक नीतियों के विश्लेषण, राजनीतिक घटनाक्रमों की सटीक रिपोर्टिंग और खोजी पत्रकारिता में इनकी रुचि है. जटिल विषयों को सरल और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की इनमें क्षमता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन