ePaper

विश्वविद्यालय में 16 को राष्ट्रीय सेमिनार

Updated at : 07 May 2024 12:58 AM (IST)
विज्ञापन
विश्वविद्यालय में 16 को राष्ट्रीय सेमिनार

विश्वविद्यालय में 16 को राष्ट्रीय सेमिनार

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर. बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के पीजी मनोविज्ञान विभाग में 16 मई को एक दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया जाएगा. रिसेंट ट्रेंडस इन रिसर्च विषय पर होने वाले इस सेमिनार के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. इसमें सभी संकाय और विषयों के स्टूडेंट्स भाग ले सकेंगे. कन्वेनर सह मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो.रजनीश कुमार गुप्ता ने बताया कि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.डीसी राय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग के डॉ संदीप कुमार और बीएन मंडल विश्वविद्यालय मधेपुरा के डॉ इंतेखाबुर रहमान रिसोर्स पर्सन के रून में जुड़ेंगे. गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में एमएलसी डॉ संजय कुमार सिंह, इंडिया साइकोलॉजिकल एसोसिएशन के प्रेसिडेंट प्रो.तारणी, प्रो.कल्याण कुमार झा, पूर्व कुलसचिव प्रो.रत्नेश मिश्रा रहेंगे. प्रो.आभा रानी सिन्हा को-कन्वेनर के रूप में कार्यक्रम में भूमिका निभाएंगी. आयोजन विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग में होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन