मुजफ्फरपुर वेदर: 18 मई को झुलसाएगी गर्मी, 38 डिग्री तक पहुंचेगा पारा

गर्मी में दुपट्टा ओढ़ कर जातीं स्कूली लड़कियां
Muzaffarpur Weather: मुजफ्फरपुर में 18 मई को भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है. मौसम विभाग ने 38 डिग्री तक तापमान पहुंचने का अनुमान जताया है. तेज धूप और उमस को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने और जरूरी सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. पढ़ें पूरी खबर…
Muzaffarpur Weather: उत्तर बिहार में गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 18 मई को मुजफ्फरपुर जिले में मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा. तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण दिन के तापमान में और बढ़ोतरी होने की संभावना है. लोगों को दोपहर के समय उमस और तेज तपिश का सामना करना पड़ सकता है.
दिन में बढ़ेगी तपिश
मौसम विभाग के मुताबिक मुजफ्फरपुर में अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. वहीं रात का न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. दिनभर तेज धूप रहने से सड़कों पर गर्मी का असर साफ दिखाई देगा.
डॉक्टरों ने दी सावधानी बरतने की सलाह
बढ़ती गर्मी को देखते हुए डॉक्टरों ने लोगों को जरूरी होने पर ही दोपहर में बाहर निकलने की सलाह दी है. साथ ही हल्के सूती कपड़े पहनने, ज्यादा पानी पीने और धूप से बचाव करने को कहा गया है, ताकि लू और मौसमी बीमारियों से बचा जा सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अनिकेत कुमार
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










