Muzaffarpur Weather: नए साल पर ठंड की बढ़ी रफ्तार, सर्द हवाओं ने डाला डेरा, जानिए कैसा रहेगा आज का मौसम?

Updated:
विज्ञापन
Muzaffarpur Weather

Muzaffarpur Weather

Muzaffarpur Weather: नए साल के पहले दिन ठंड ने लोगों का हाल खराब कर दिया है. सुबह की शुरुआत कनकनी वाली ठंड से हुई है. धूप निकलने की संभावना कम है. सर्द हवाएं चल रही हैं. जानिए दिनभर कैसा रहेगा मौसम?

विज्ञापन

Muzaffarpur Weather: जिले में सुबह-सुबह कड़ाके की सर्दी पड़ रही है. लोग अपने-अपने घरों में दुबके हुए हैं. नए साल के पहले दिन भी सुबह लोगों का कड़ाके की ठंडी महसूस हुई है. हालांकि, सुबह में कोहरा देखने को नहीं मिला है. लेकिन, कनकनी वाली ठंड ने लोगों का बाहर निकलना मुश्किल कर दिया है. ठंडी हवा चल रही है. लोग इससे बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं. राहगिरों को आवागमन में परेशानी हो रही है. बीते दो तीन दिनों से दिन में ठंड बढ़ी है. धूप भी कम देखने को मिला है. आज के मौसम को लेकर विभाग ने ताजा रिपोर्ट जारी किया है. आइए, जानते हैं आखिर आज कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?

कैसा रहेगा आज का मौसम?

बीते 24 घंटे में ठंड का अच्छा असर देखने को मिला है. दिन में भी लोग गरम कपड़े पहने दिखाई दिए. धूप की लुकाछिपी भी जारी रही. मंगलवार को दिन में अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और रात में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं आज भी मौसम का मिजाज कुछ ऐसा ही रहने वाला है. रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है. आज यानी बुधवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. इससे सुबह में कनकनी और बढ़ सकती है. 

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

जहरीली हुई जिले की हवा 

ठंड के साथ साथ जिले की खराब हवा ने भी लोगों की चिंता बढ़ा रखी है. एक तरफ ठंड ने लोगों को घरों में रहने को मजबूर कर रखा है तो दूसरी तरफ शहर की खराब प्रदूषित हवा से लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है. बीते कुछ दिनों से जिले का AQI खराब लेवल पर पहुंच गया है. आज सुबह मुजफ्फरपुर का AQI 302 दर्ज किया गया. इस तरह की खराब वायु गुणवत्ता लोगों के स्वस्थ्य जीवन के लिए बेहद की खराब है. खराब वायु गुणवत्ता की वजह से लोगों को सांस लेने में भी तकलीफ होती है.

ALSO READ: Muzaffarpur News: साल के पहले दिन फूलों से होगा बाबा गरीबनाथ का श्रृंगार, उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन