Muzaffarpur News: बदल जायेगा मुजफ्फरपुर के सिकंदरपुर मन का नजारा, आठ मार्च से शुरू होगी बोटिंग

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 05 Mar 2025 8:12 PM

विज्ञापन

सिकंदरपुर मन

Muzaffarpur News: सिकंदरपुर मन किनारे नगर निगम की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं के साथ स्कूली छात्राएं मौजूद रहेंगी, जिनके बीच नौकायन सहित विभिन्न तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन कर सिकंदरपुर मन के सौंदर्यीकरण के बाद लोगों की सुविधा के लिए की गयी व्यवस्था के बारे में बताया जायेगा.

विज्ञापन

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के सिकंदरपुर मन का सौंदर्यीकरण कार्य अब अंतिम चरण में है. स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत हो रहे इस कार्य से मन का नजारा पूरी तरह बदल गया है. अब यहां आठ मार्च यानी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर नौकायन भी शुरू हो जाएगा. नगर निगम ने आपदा प्रबंधन के अपर समाहर्ता को पत्र लिखकर नौकायन के लिए पर्याप्त संख्या में नौका के साथ एसडीआरएफ की टीम की तैनाती करने का आग्रह किया है. इसके लिए भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. इस कार्यक्रम में पब्लिक सुविधाओं के लिए किए गए कार्यों की जानकारी दी जाएगी.

तीन हिस्सों में चल रहा है सौंदर्यीकरण कार्य

सिकंदरपुर मन के सौंदर्यीकरण का कार्य तीन अलग-अलग हिस्सों में चल रहा है. पहले और दूसरे हिस्से, यानी कर्बला रोड के दोनों तरफ, मुजफ्फरपुर क्लब के बगल और जिला जज व डीएम आवास के पीछे के हिस्से में 90 प्रतिशत तक काम पूरा हो चुका है.

तीसरा हिस्सा, मरीन ड्राइव रोड और रामेश्वर सिंह कॉलेज के बगल में, अभी निर्माणाधीन है. इस हिस्से को पूरा होने में तीन से चार महीने का समय लग सकता है. तीसरे हिस्से के सौंदर्यीकरण के बाद सिकंदरपुर मन पर वाक-वे, साइकिल ट्रैक, ग्रीन बफर जोन, स्कल्पचर गार्डन और ओपन एयर थिएटर जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी. इसके साथ ही, यहां नौकायन का भी आनंद लिया जा सकेगा.

इसे भी पढ़ें: Bihar Rain Alert: लगातार 48 घंटे बिहार के 7 जिलों में होगी बारिश, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

इसे भी देखें: Video: लालू यादव के क्या लगेंगे बिहार बीजेपी अध्यक्ष, सभापति के सवाल पर लगे ठहाके

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: History of Munda Tribes 5 : पड़हा राजा के हाथों में होती थी शासन की कमान, आम सहमति से होते थे सभी कार्य

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन