एसबीआई परिसर से पूर्व सैनिक के 2 लाख रुपये पार, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, पुलिस से कार्रवाई की मांग

Updated:
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर: स्कूटी की डिक्की तोड़कर 2 लाख उड़ाने का मामला, सदर थानेदार से मिला पूर्व सैनिक संघ

एसबीआई परिसर से स्कूटी की डिग्गी से पूर्व सैनिक के 2 लाख रुपये पार, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, पुलिस से कार्रवाई की मांग

मुजफ्फरपुर में एसबीआई बैंक के बाहर पूर्व सैनिक की स्कूटी की डिक्की तोड़कर 2 लाख रुपये की चोरी। पूर्व सैनिक संघ ने पुलिस से की त्वरित कार्रवाई की मांग।

विज्ञापन

Muzaffarpur Crime Thriller: सदर थाना क्षेत्र स्थित भगवानपुर स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा परिसर में बदमाशों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया. श्रमजीवी नगर निवासी पूर्व सैनिक उमेश कुमार सिंह बैंक से 2 लाख रुपये निकालकर अपनी स्कूटी की डिक्की में रखे ही थे कि बदमाशों ने डिक्की तोड़कर पूरी रकम उड़ा ली. पीड़ित जब बैंक के अंदर चेक पर दोबारा साइन करने गए, उसी दौरान बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया. इस दुस्साहस से आक्रोशित बिहार राज्य पूर्व सैनिक संघ का एक प्रतिनिधिमंडल सदर थाने पहुंचा और अपराधियों को जल्द दबोचने की मांग की.

सीसीटीवी में कैद हुई शातिर बदमाश की करतूत.

घटना के तुरंत बाद जब बैंक परिसर की सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई, तो उसमें एक संदिग्ध युवक स्कूटी की डिक्की तोड़कर पैसे उड़ाते हुए साफ नजर आया.

  • सीसीटीवी फुटेज: फुटेज में बदमाश की पूरी करतूत स्पष्ट रूप से दर्ज हुई है.
  • लिखित शिकायत: पीड़ित पूर्व सैनिक ने सदर थाने में लिखित आवेदन देकर न्याय और रकम बरामदगी की गुहार लगाई है.

पूर्व सैनिक संघ ने थानेदार से की मुलाकात, जताई नाराजगी.

वारदात के विरोध में बिहार राज्य पूर्व सैनिक संघ का प्रतिनिधिमंडल प्रदेश उपाध्यक्ष रामप्रवेश सिंह की अगुवाई में सदर थाने पहुंचा.

  • प्रतिनिधिमंडल की मांग: पुलिस सीसीटीवी साक्ष्यों के आधार पर जांच की रफ्तार तेज करे, अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजे और चोरी गई राशि बरामद करे.
  • सुरक्षा पर सवाल: प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि बैंक परिसर में दिनदहाड़े ऐसी वारदात सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवालिया निशान है.

प्रतिनिधिमंडल में शिव कुमार सिंह, प्रमोद कुमार सिंह, चंद्र भूषण सिंह, नवीन कुमार, धर्मेन्द्र कुमार ठाकुर, नितिन कुमार और नगेंद्र सिंह समेत कई पूर्व सैनिक उपस्थित रहे.

ये भी पढ़ें; फर्जी पहचान के पीछे छिपी 'हसीना', 97 लाख की रंगदारी केस में उलझी खाकी, पुलिस के लिए पहचान बनी सबसे बड़ी पहेली


विज्ञापन
Chandan

लेखक के बारे में

By Chandan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन