हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का मुखिया ने किया औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सुविधाओं का लिया जायजा

निरिक्षण करते मुखिया वरूण सरकार | Prabhat Khabar Network
मीनापुर के मकसूदपुर पंचायत में मुखिया बरुण सरकार ने हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का औचक निरीक्षण किया और स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया।
Health News Minapur: प्रखंड के मकसूदपुर पंचायत के मुखिया बरुण सरकार ने शुक्रवार को हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने केंद्र में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं, दवाइयों के स्टॉक, ओपीडी रजिस्टर और गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य जांच अभिलेखों की गहनता से जांच की. उन्होंने ऑन-ड्यूटी स्वास्थ्यकर्मियों से मरीजों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली. निरीक्षण के दौरान कुल 31 मरीजों का उपचार किया गया था. मुखिया ने ग्रामीणों से केंद्र पर मिलने वाली सरकारी सेवाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की.
एएनसी जांच से गंभीर जटिलताओं की समय पर होगी पहचान.
निरीक्षण के दौरान कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ) प्रमोद कुमार ने ओपीडी सेवाओं और प्रसव पूर्व जांच के महत्व पर प्रकाश डाला.
- एएनसी जांच का महत्व: नियमित एएनसी (प्रसव पूर्व जांच) से गर्भावस्था के दौरान होने वाली गंभीर समस्याओं की समय रहते पहचान और रोकथाम संभव है.
- हाई रिस्क मामलों की पहचान: जांच के जरिए हाई रिस्क प्रेग्नेंसी और गंभीर एनीमिया से पीड़ित महिलाओं को चिह्नित कर त्वरित इलाज दिया जाता है.
बेहतर ग्रामीण स्वास्थ्य सेवा सरकार की प्राथमिकता: मुखिया.
मुखिया बरुण सरकार ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में लोगों को सुलभ व गुणवत्तापूर्ण इलाज उपलब्ध कराना प्राथमिक उद्देश्य है. उन्होंने विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं को समय पर एएनसी जांच कराने की सलाह दी.
इस अवसर पर सीएचओ प्रमोद कुमार, मुखिया बरुण सरकार के साथ मरीज मिलन देवी, रौशन कुमार, नीलम देवी, विनोद सिंह, रीना देवी और सीमा देवी सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे.
ये भी पढ़ें: मीनापुर में सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह आयोजित, नए कृषि समन्वयक आदित्य रंजन ने ग्रहण किया पद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By संतोष कुमार गुप्ता
पत्रकारिता क्षेत्र में 24 वर्षों का समृद्ध अनुभव . क्राइम, राजनीतिक व प्रखंड तथा अंचल से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है. वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










