डॉ. एनके बैरियर की सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह, डॉ. रोहित कुमार सिंह बने नए चिकित्सा अधीक्षक

Updated:
विज्ञापन

आरडीजीएम कॉलेज में आयोजित प्रोग्राम में उपस्थित डॉक्टर | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

आरडीजेएम मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एनके बैरियर सेवानिवृत्त हुए, डॉ. रोहित कुमार सिंह ने संभाला नया कार्यभार। विदाई समारोह में दी गई भावभीनी विदाई।

विज्ञापन

RDJM Medical College: आरडीजेएम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक प्रोफेसर डॉक्टर एनके बैरियर आज संस्थान से अवकाश ग्रहण कर लिए. उनके स्थान पर प्रोफेसर डॉक्टर रोहित कुमार सिंह ने नए चिकित्सा अधीक्षक के रूप में अपना पदभार ग्रहण किया. इस अवसर पर एक भव्य विदाई सह स्वागत समारोह का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

कॉलेज प्रबंधन और चिकित्सकों ने सराहा योगदान.

समारोह को संबोधित करते हुए कॉलेज के वरिष्ठ अधिकारियों और चिकित्सकों ने उनके अमूल्य योगदान को सराहा.

  • संस्थापक डॉ. मनोज कुमार: डॉ. बैरियर के कुशल नेतृत्व में अस्पताल का बेहद सफल संचालन हुआ.
  • प्रबंध निदेशक राजीव कुमार शर्मा: डॉ. बैरियर ने महाविद्यालय में एक उत्कृष्ट शिक्षाविद और अस्पताल में एक कुशल चिकित्सक की दोहरी भूमिका निभाई.
  • प्राचार्य प्रो. डॉ. आभा रानी सिन्हा: डॉ. बैरियर की कमी हम सभी को खलेगी. नए चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रोहित कुमार सिंह भी इस भूमिका को बखूबी निभाएंगे.
  • डॉ. उदय कुमार: डॉ. बैरियर के अमूल्य योगदान को अस्पताल के सभी चिकित्सक हमेशा याद रखेंगे.

प्रोफेसर डॉ. शंकर दयाल सिंह को भी दी गई विदाई.

कार्यक्रम के दौरान फार्मोकोलॉजी विभाग के प्राध्यापक प्रोफेसर डॉक्टर शंकर दयाल सिंह को भी उनकी सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई दी गई.

समारोह में सैकड़ों चिकित्सक एवं कर्मचारी रहे मौजूद.

इस विशेष अवसर पर प्रशासनिक पदाधिकारी मनीष कुमार, ऑर्थो विभागाध्यक्ष डॉ. एनके सिंह, डॉ. राजेश कुमार तिवारी, डॉ. रमाशंकर प्रसाद, डॉ. विकास रंजन, डॉ. राजवर्धन, अपार चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मणि भूषण शर्मा, डॉ. नेहा, डॉ. अनामिका, डॉ. नंदकिशोर प्रसाद, डॉ. मिताली अरुण, डॉ. श्रेयसी, डॉ. सपना, डॉ. प्रभात कुमार, डॉ. प्राची और डॉ. आलोक प्रीतम सहित सैकड़ों चिकित्सक व कर्मचारी उपस्थित थे.

ये भी पढ़ें:दहेज के लिए पत्नी को जिंदा जलाने वाले पति को 7 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया 1 लाख का जुर्माना



आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन