दहेज के लिए पत्नी को जिंदा जलाने वाले पति को 7 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया 1 लाख का जुर्माना

Updated:
विज्ञापन

दहेज के लिए पत्नी को जिंदा जलाने वाले पति को 7 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया 1 लाख का जुर्माना

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मुजफ्फरपुर में दहेज के लिए पत्नी को जिंदा जलाने वाले पति को अदालत ने 7 साल की जेल और 1 लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जानिए पूरा मामला।

विज्ञापन

 Dowry Death Muzaffarpur: 22 वर्षीय पत्नी अंशु कुमारी को दहेज के लिए जिंदा जलाकर मार डालने के गंभीर मामले में मुजफ्फरपुर अदालत ने कड़ा फैसला सुनाया है. एडीजे 17 अनिल कुमार ठाकुर की अदालत ने सुनवाई पूरी करने के बाद दोषी पति राकेश कुमार द्विवेदी को 7 वर्ष के सश्रम कारावास और 1 लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है. वहीं, साक्ष्यों के अभाव और अधिक उम्र (75 वर्ष) के आधार पर आरोपी ससुर महेश द्विवेदी को रिहा कर दिया गया है.

विज्ञापन

शादी के तुरंत बाद शुरू हुआ प्रताड़ना का खेल 

दरभंगा के कमतौल थाना क्षेत्र के माधोपट्टी निवासी अंशु कुमारी की शादी 23 जून 2022 को सरैया थाना क्षेत्र के दातापुर निवासी राकेश कुमार द्विवेदी के साथ हुई थी.

  • शादी में परिजनों ने 9.5 लाख नकद और 6 लाख के सामान सहित कुल 25 लाख रुपये खर्च किए थे.
  • शादी के तुरंत बाद पति और ससुराल वाले 10 लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे.
  • मांग पूरी न होने पर अंशु को शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा.

10 लाख रुपये की मांग न पूरी होने पर दी खौफनाक मौत 

15 जुलाई 2022 को जब अंशु के पिता और भाई शिकायत मिलने पर दातापुर पहुंचे, तब भी उनके सामने 10 लाख रुपये देने की शर्त रखी गई. अंततः अतिरिक्त दहेज न मिलने पर अंशु को जिंदा जलाकर मार दिया गया.

पुलिस की चार्जशीट और अन्य आरोपियों पर जांच जारी 

अपर लोक अभियोजक धर्मेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि मृतका की रिश्तेदार प्रियंका पांडेय के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. प्राथमिकी में सास गायत्री देवी, भैसुर मुकेश द्विवेदी और ननद रानी द्विवेदी भी नामजद हैं, जिनके खिलाफ जांच फिलहाल जारी है.

ये भी पढ़ें :बाबा गरीबनाथ के भक्तों के लिए बड़ी सौगात: सोनपुर से मुजफ्फरपुर तक बनेगा 85 KM का समर्पित कांवरिया पथ, सुगम होगी शिवभक्ति की राह


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन