Muzaffarpur News: प्रेमी जोड़े ने भागकर रचाई शादी, परिजनों के हमले के बाद पहुंचे थाने
Published by : SUMIT KUMAR Updated At : 18 May 2026 2:18 PM
भागकर रचाई शादी, परिजनों के हमले के बाद पहुंचे थाने(AI image)
Muzaffarpur News:पूर्वी चंपारण के 12वीं के छात्र-छात्रा ने भागकर शादी रचाई. पिता की बीमारी का झूठा नाटक कर परिजनों ने रास्ते में घेरा और सिंदूर धोने की कोशिश की. पीड़ित जोड़ा सुरक्षा के लिए मुजफ्फरपुर के सदर थाने पहुंचा.पढे़ं पूरी खबर…
Muzaffarpur News:एक प्रेमी युगल ने परिवार वालों के कड़े विरोध के बावजूद घर से भागकर शादी कर ली. दोनों वर्तमान में 12वीं कक्षा के छात्र हैं और पिछले दो साल से एक-दूसरे से प्यार करते हैं. दोनों ने अपने बालिग होने का दावा करते हुए बताया कि उन्होंने शादी के लिए परिवार को मनाने की कोशिश की थी, लेकिन जब वे नहीं मानें तो उन्हें यह कदम उठाना पड़ा.दोनों पूर्वी चंपारण के छौड़ादानो इलाके के रहने वाले
पिता की बीमारी का झूठा नाटक और बीच रास्ते में हमला
परिजनों के इनकार के बाद शनिवार की रात दोनों चुपके से भागकर पटना पहुंचे. रविवार की सुबह करीब आठ बजे एक मंदिर में उन्होंने हिंदू रीति-रिवाज से शादी कर ली. इसी बीच लड़के के पास फोन आया कि उसके पिता की तबीयत बेहद खराब है और वे अस्पताल में भर्ती हैं. पिता की बीमारी की खबर सुनकर घबराया युवक अपनी नई नवेली पत्नी के साथ गाड़ी से घर के लिए रवाना हो गया. लेकिन उसे अंदाजा नहीं था कि यह उसे फंसाने की एक चाल थी. सफर के दौरान उनके साथ मौजूद एक मौसेरे भाई ने लड़की के परिजनों को उनकी लोकेशन दे दी. खबरा के पास घात लगाए बैठे परिजनों ने गाड़ी रुकवा ली और लड़की की मांग का सिंदूर जबरन धोने की कोशिश की.
सुरक्षा की गुहार लेकर थाने पहुंचा नवविवाहित जोड़ा
इस अचानक हुए हमले से सहमे प्रेमी युगल ने किसी तरह खुद को बचाया और सीधे सदर थाने पहुंचे. शुक्रवार की दोपहर थाने पहुंचे जोड़े ने पुलिस को अपनी आपबीती सुनाई और सुरक्षा की मांग की. सदर थानेदार नवलेश कुमार ने बताया कि प्रेमी युगल से शुरुआती पूछताछ की गई है. दोनों के परिजनों को फोन कर थाने बुलाया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोनों पक्षों को सुनने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
मुजफ्फरपुर से सुमित कुमार की रिपोर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By SUMIT KUMAR
सुमित पत्रकारिता में पिछले 4 वर्षों से सक्रिय। प्रभात खबर के प्रिंट मीडिया के साथ काम करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम से जुड़े हुए हैं। क्राइम, हाईपरलोकल, स्वास्थ्य विभाग व राजनीतिक रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखते हैं। क्षेत्रीय मुद्दों और जनसरोकार की खबरों को सशक्त तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










