मुजफ्फरपुर: सिकंदरपुर मरीन ड्राइव पर सज रहा भव्य फूड कॉर्नर, जल्द होगा शुरू

Updated:
विज्ञापन
Muzaffarpur News sikandarpur marine drive new food corner and green field hub

सिकंदरपुर मरीन ड्राइव पर निर्माणाधीन फूड कार्नर

Muzaffarpur News: सिकंदरपुर मरीन ड्राइव पर एक खूबसूरत फूड कॉर्नर और ग्रीन फील्ड हब तैयार हो रहा है. लजीज व्यंजनों के साथ यहाँ मखमली घास वाले मैदान में लोग सपरिवार सुकून के पल बिता सकेंगे. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर वासियों के लिए एक बेहद शानदार खुशखबरी है. शहर के सिकंदरपुर मरीन ड्राइव पर एक बेहतरीन फूड कॉर्नर सजकर तैयार हो रहा है. जैसे ही आप ब्रह्मपुर की तरफ से मरीन ड्राइव वाली सड़क से सिकंदरपुर की ओर आएंगे, तो सड़क के बाईं तरफ आपको यह खूबसूरत फूड हब नजर आएगा. यहाँ चारों तरफ स्टॉल्स लग चुके हैं और यह फूड कॉर्नर अभी अपने तैयार होने के अंतिम चरण में है.

मखमली हरी घास और शानदार ग्रीन फील्ड है मुख्य आकर्षण

इस नए फूड हब की सबसे बड़ी खासियत इसके बीचों-बीच बना शानदार ग्रीन फील्ड है. यहाँ मखमली हरी घास लगाई गई है, जो इस जगह की खूबसूरती में चार चांद लगाती है. बहुत जल्द यह जगह पूरी तरह बनकर तैयार हो जाएगी, जहाँ आप आराम से बैठकर लजीज व्यंजनों का स्वाद ले सकेंगे.

बच्चों के खेलने और परिवार के घूमने के लिए बेस्ट स्पॉट

यह जगह सिर्फ खाने-पीने के शौकीनों के लिए ही नहीं, बल्कि सपरिवार वक्त बिताने के लिए भी बेहतरीन साबित होगी. यहाँ बच्चे मस्ती से खेल सकेंगे और लोग शाम के वक्त सुकून के पल बिता सकेंगे. यह खूबसूरत स्पॉट बस पूरी तरह शुरू होने ही वाला है, तो इसकी भव्य शुरुआत के लिए तैयार रहिए.

मुजफ्फरपुर से माधव कुमार की रिपोर्ट

विज्ञापन
सुनील कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By सुनील कुमार सिंह

सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन