मुजफ्फरपुर: इलाज के दौरान नवविवाहिता की मौत, अस्पताल छोड़कर भागे डॉक्टर

Updated:
विज्ञापन
Muzaffarpur News aurai labourer vijay- mahto dies in train accident khalilabad

प्रतीकात्मक फोटो

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के जुरन छपरा स्थित निजी अस्पताल में इलाज के दौरान नवविवाहिता की मौत हो गई. परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही और शव छोड़कर फरार होने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. पढे़ं पूरी खबर…

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर से चंदन सिंह की रिपोर्ट

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के जुरन छपरा स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान नवविवाहिता की मौत के बाद शुक्रवार को जमकर हंगामा हुआ. परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही और अमानवीय व्यवहार का आरोप लगाया है. घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया. सूचना मिलने पर ब्रह्मपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. मृतका की पहचान मनियारी थाना क्षेत्र के रामपुर हरि निवासी राकेश सहनी की 21 वर्षीय पत्नी प्रीति कुमारी के रूप में हुई है.

उल्टी की शिकायत पर कराया गया था भर्ती

परिजनों के अनुसार, प्रीति की शादी करीब पांच महीने पहले हुई थी. उसका पति गुजरात में रहकर काम करता है. गुरुवार रात अचानक तबीयत बिगड़ने और लगातार उल्टी होने पर उसे जुरन छपरा रोड नंबर-1 स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. शुरुआत में डॉक्टरों ने स्थिति सामान्य बताई, लेकिन देर रात करीब तीन बजे उसकी हालत अचानक गंभीर हो गई.

इलाज में लापरवाही का आरोप

परिवार वालों का कहना है कि हालत बिगड़ने के बावजूद डॉक्टरों ने सही तरीके से इलाज नहीं किया. आरोप है कि समय रहते बेहतर इलाज मिलता तो प्रीति की जान बच सकती थी. मौत की खबर मिलते ही परिजन आक्रोशित हो गए और अस्पताल परिसर में हंगामा शुरू कर दिया.

शव बाहर निकालकर अस्पताल बंद करने का आरोप

परिजनों ने आरोप लगाया कि मौत के बाद अस्पताल कर्मियों ने जल्दबाजी में शव को आईसीयू से बाहर निकाल दिया. इसके बाद एंबुलेंस बुलाकर शव उसमें रखवा दिया गया और अस्पताल के मुख्य गेट में ताला लगाकर डॉक्टर व कर्मचारी मौके से फरार हो गए. इस घटना से लोगों में नाराजगी और बढ़ गई.

पुलिस कर रही मामले की जांच

हंगामे की सूचना मिलने पर ब्रह्मपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने लोगों को शांत कराया और कार्रवाई का भरोसा दिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि परिजनों की ओर से आवेदन मिला है. अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज और इलाज से जुड़े दस्तावेजों की जांच की जा रही है. मामले में आगे की कार्रवाई जारी है.

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन