ePaper

Muzaffarpur News: जिले के सभी एंबुलेंसकर्मी हड़ताल पर, प्राइवेट वाले वसूल रहे मनमाना किराया

Updated at : 07 Jan 2025 1:34 PM (IST)
विज्ञापन
Muzaffarpur News

Muzaffarpur News: वेतन नहीं मिलने से नाराज जिले के सभी एंबुलेंसकर्मी हड़ताल पर हैं. इससे मरीजों को काफी परेशानी हो रही है. अधिक समस्या गर्भवती मरीज के परिजनों को हो रही है. निजी एंबुलेंस वाले उनसे मनमाना पैसा वसूल रहे हैं.

विज्ञापन

Muzaffarpur News: जिले के सभी एंबुलेंसकर्मी हड़ताल पर हैं. एंबुलेंस कर्मियों की हड़ताल से जिले के मरीज परेशान हैं. सबसे अधिक परेशानी गर्भवतियों को रही है. अस्पताल में प्रसव कराने के लिए वे निजी एंबुलेंस का सहारा ले रही हैं. ऐसे में निजी एंबुलेंस वाले इनसे मनमाना किराया वसूल रहे हैं. एमसीएच में ब्रह्मपुरा से आयी सरोज देवी ने बताया कि सदर अस्पताल तक में निजी एंबुलेंस 1200 रुपये किराया वसूल रहे हैं. यह दूरी बस चार किलोमीटर की है. वहीं एमसीएच के गेट पर लगे एंबुलेंस की जगह ऑटो ने ले रखी है. एमसीएच के अंदर गर्भवतियों के परिजनों से ऑटो चालक से भाड़ा तय कर उन्हें घर छोड़ रहे हैं. 

जिले में चलती हैं 72 एंबुलेंस 

इधर चौथे दिन भी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर एंबुलेंस कर्मी रहे. हड़ताल पर रहने के बाद मरीजों को ऑटो व निजी वाहन से अस्पताल में प्रसव कराने के लिए आना पड़ रहा है. सोमवार को एंबुलेंस कर्मियों ने एमसीएच के गेट पर प्रदर्शन किया. सदर अस्पताल से पीएचसी तक और एसकेएमसीएच तक मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ रही है. जिला एंबुलेंस कर्मचारी संघ के अध्यक्ष मो मुस्लिम ने बताया कि नयी एजेंसी ने पहले से काम कर रहे एंबुलेंस कर्मियों, जिसमें ड्राइवर से लेकर तकनीशियन तक शामिल हैं, उनका समायोजन नहीं किया. इसीलिए एंबुलेंस कर्मचारी संघ अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं. जिले में 72 एंबुलेंस चलती हैं. जिसमें 32 का संचालन निजी एजेंसी व बाकी का स्वास्थ्य समिति करती है. लेकिन सभी में चालक व तकनीशियन को वेतन एजेंसी से ही मिलता है.

मुजफ्फरपुर की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

HMPV वायरस को लेकर अलर्ट

दूसरी तरफ ह्यूमन मेटा न्यूमोवायरस (एचएमपीवी) को लेकर राज्य स्वास्थ्य समिति ने प्रदेश के सभी डीएम व सीएस अलर्ट कराया है. मुजफ्फरपुर में भी इसको लेकर अलर्ट है. स्वास्थ्य विभाग के सचिव संजय सिंह ने पत्र लिख कर बताया है कि इस वायरस के लक्षण भी कोविड 19 के समान है. पिछले कई दिनों से चीन के कुछ प्रदेशों में इसके वायरस के लक्षण वाले मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है. इस वायरस के भी सामान्य लक्षण हैं, जैसे बुखार, कफ, सांस लेने में तकलीफ, नीमोनिया आदि. यह खांसने और छींकने से भी फैलता है. तीन से छह तक इसके लक्षण रहते हैं. 

ALSO READ: Earthquake: भूकंप की वो डरावनी दास्तां जब एक साथ 10,000 लोग सो गए थे मौत की नींद, कांप जाएगी रूह

विज्ञापन
Aniket Kumar

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन