Muzaffarpur News: पेड़ काटने के दौरान 11 हजार वोल्ट के करंट की चपेट में आया युवक, इलाज के बाद घर लौटते ही मौत
Published by : SUMIT KUMAR Updated At : 28 May 2026 8:23 PM
पेड़ काटने के दौरान 11 हजार वोल्ट के करंट की चपेट में आया युवक, इलाज के बाद घर लौटते ही मौत
Muzaffarpur News:मुजफ्फरपुर के करजा में पेड़ काटने के दौरान 11 हजार वोल्ट करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई. अस्पताल से इलाज कराकर लौटने के बाद युवक ने दम तोड़ दिया.पढ़ें पूरी खबर...
Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर जिले के करजा थाना क्षेत्र के बसंतपुर मलिकान गांव से एक दुखद घटना सामने आई है. यहां बिजली का करंट लगने से 37 वर्षीय मुकेश पासवान की मौत हो गई. घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है. बताया जाता है कि मृतक तीन छोटे-छोटे बच्चों का पिता था. घटना की सूचना मिलते ही करजा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच(SKMCH) भेज दिया.
हाई वोल्टेज तार की चपेट में आई पेड़ की टहनी
जानकारी के अनुसार, गुरुवार की अहले सुबह मुकेश पासवान गांव के ही एक गाछी (बगीचे) में लकड़ी काटने गया था.पेड़ पर चढ़कर लकड़ी काटने के दौरान पेड़ की एक हरी टहनी पास से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाई वोल्टेज संचरण लाइन (बिजली के तार) के संपर्क में आ गई. टहनी के तार से छूते ही पूरे पेड़ में तेज करंट प्रवाहित हो गया, जिसकी चपेट में मुकेश आ गया. करंट का झटका इतना जोरदार था कि वह पेड़ से नीचे गिरकर अचेत हो गया.
अस्पताल से ठीक होकर लौटा था घर, शाम को थमीं सांसें
घटना के बाद आसपास के लोग और परिजन तुरंत मौके पर जुटे. आनन-फानन में मुकेश को इलाज के लिए एसकेएमसीएच ले जाया गया. अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद जब उसकी स्थिति में सुधार दिखा, तो डॉक्टर की सलाह पर परिजन उसे घर ले आए. लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था. घर लौटने के बाद शाम करीब 3 बजे अचानक उसकी तबीयत फिर बिगड़ी और उसकी मौत हो गई.करजाथानाध्यक्ष रामकृष्ण परमहंस ने बताया कि एएसआई नवीन कुमार ने मामले की जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है और परिजनों से आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
मुजफ्फरपुर मड़वन से संतोष कुमार कि रिपोर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By SUMIT KUMAR
सुमित पत्रकारिता में पिछले 4 वर्षों से सक्रिय। प्रभात खबर के प्रिंट मीडिया के साथ काम करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम से जुड़े हुए हैं। क्राइम, हाईपरलोकल, स्वास्थ्य विभाग व राजनीतिक रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखते हैं। क्षेत्रीय मुद्दों और जनसरोकार की खबरों को सशक्त तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










