Muzaffarpur News: मोतीपुर में दर्दनाक घटना, तीन बच्चों के पिता ने हाई वोल्टेज टावर पर फंदे से दी जान

सांकेतिक तस्वीर
Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के मोतीपुर अंतर्गत बोआरिया गांव में एक ऑटो चालक युवक ने बिजली के हाई टेंशन पोल पर चढ़कर फांसी लगा ली. पुलिस बिजली विभाग से शटडाउन लेकर शव को नीचे उतारने की कवायद में जुटी है. जानिए खबर विस्तार से…
Muzaffarpur News: मोतीपुर थाना क्षेत्र के बोआरिया गाँव में रविवार को एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहाँ एक युवक ने बिजली के हाई टेंशन पोल (टावर) पर चढ़कर फंदे से अपनी जान दे दी. फंदे से झूलने के कारण मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई. मृतक की पहचान बोआरिया निवासी राजू राय के रूप में की गई है. घटना के बाद से पूरे इलाके में कोहराम मच गया है.
ऑटो चलाकर पालता था परिवार
स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक राजू राय शादीशुदा था और उसके तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं. वह पेशे से ऑटो चालक था और ऑटो चलाकर ही अपने पूरे परिवार का भरण-पोषण करता था. वह किन परिस्थितियों और मानसिक तनाव में हाई टेंशन पोल पर चढ़ा, इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है. इस आत्मघाती कदम के बाद से मृतक के परिजनों में चीख-पुकार मची हुई है.
बिजली विभाग से पुलिस ने साधा संपर्क
घटना की सूचना मिलते ही मोतीपुर थाना पुलिस दलबल के साथ तत्काल मौके पर पहुंच गई है. पुलिस टीम शव को नीचे उतारने की कानूनी प्रक्रिया में जुट गई है. हालांकि, हाई वोल्टेज टावर होने के कारण शव को तुरंत उतारना बेहद जोखिम भरा है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जब तक टावर से संचालित हो रही बिजली का शटडाउन (बिजली आपूर्ति बंद) नहीं लिया जाएगा, तब तक शव को नीचे लाना असंभव है. पुलिस ने शटडाउन के लिए बिजली विभाग के वरीय अधिकारियों से संपर्क साधा है. पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है.
मुज़फ़्फ़रपुर के मोतीपुर से अशोक कुमार पांडेय की रिपोर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










