मुजफ्फरपुर: किलकारी में शुरू होगा चक धूम धूम समर कैंप, कला और खेल का संगम

समर कैंप के दौरान खेलते बच्चें
Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर किलकारी में एक जून से ‘चक धूम धूम समर कैंप’ शुरू हो रहा है. 8 से 16 वर्ष के बच्चों को कला, संस्कृति, खेल, फोटोग्राफी और पेंटिंग सहित कई गतिविधियों का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा. पढ़ें पूरी खबर…
मुजफ्फरपुर से विनय कुमार की रिपोर्ट
Muzaffarpur News: गर्मी की छुट्टियों को रचनात्मक और यादगार बनाने के लिए बिहार बाल भवन किलकारी, मुजफ्फरपुर में एक जून से ‘चक धूम धूम समर कैंप’ की शुरुआत हो रही है. रविवार को कैंप का उद्घाटन किया गया. इस कैंप में पहले से नामांकित बच्चों के अलावा मुशहरी प्रखंड के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राएं भी हिस्सा लेंगे.
बच्चों को मिलेगा हुनर निखारने का मौका
समर कैंप का उद्देश्य बच्चों की रचनात्मकता, कला प्रतिभा और खेल कौशल को विकसित करना है. किलकारी में पहले से संचालित गतिविधियों के साथ इस बार कई नई विधाओं को भी शामिल किया गया है, ताकि बच्चों को अपनी रुचि के अनुसार सीखने और आगे बढ़ने का अवसर मिल सके.
कला, संस्कृति और खेल की होगी भरपूर ट्रेनिंग
कैंप में बांधनी कला, टेक्सटाइल पेंटिंग, सुजनी आर्ट, मंडाला पेंटिंग, फोटोग्राफी, मूर्तिकला, सृजनात्मक लेखन, पोट्रेट पेंटिंग और पीपल के पत्ते पर चित्रकारी जैसी कलात्मक गतिविधियां कराई जाएंगी. इसके अलावा कत्थक, तबला वादन, गजल, नाटक, गरबा और गीतापाठ जैसी सांस्कृतिक विधाओं का भी प्रशिक्षण दिया जाएगा.
खेल गतिविधियों पर भी रहेगा फोकस
बच्चों के लिए स्केटिंग, वॉलीबॉल, सॉफ्टबॉल और बैडमिंटन जैसी खेल गतिविधियों का भी आयोजन किया गया है. इससे बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास दोनों सुनिश्चित होगा.
निःशुल्क मिलेगा प्रशिक्षण
सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी रश्मि आनंद ने बताया कि 8 से 16 वर्ष आयु वर्ग के बच्चे इस समर कैंप में निशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं. कैंप में विभिन्न क्षेत्रों के प्रशिक्षक बच्चों को प्रशिक्षण देंगे. उद्घाटन अवसर पर कई प्रशिक्षक और किलकारी से जुड़े पदाधिकारी मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अनिकेत कुमार
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










