Muzaffarpur News: ईपीएफओ के अभिषेक अवस्थी ने बनाया रिकॉर्ड, एक दिन में 1251 क्लेम का निपटारा

Updated at : 23 Mar 2025 3:18 PM (IST)
विज्ञापन
Muzaffarpur news

EPFO हेड ऑफिस

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के EPFO रीजनल ऑफिस के कर्मचारी अभिषेक वर्धन को एक दिन में 1251 दावों का निपटारा करने के बदले सम्मानित किया गया है. अभिषेक ने नया रिकॉर्ड बनाया है. इससे पहले यह रिकॉर्ड जम्मू कश्मीर ऑफिस के नाम था. पढे़ं पूरी खबर…

विज्ञापन

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर स्थित कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) रीजनल ऑफिस क्लेम निपटारे के मामले में हमेशा से आगे रहा है. इस बार भी सामाजिक सुरक्षा सहायक अभिषेक वर्धन अवस्थी ने नया रिकॉर्ड बनाया है. उन्होंने 1251 दावों का निपटारा एक दिन में किया है. इसी संगठन के जम्मू कश्मीर ऑफिस में सामाजिक सुरक्षा सहायक की तरफ से पहले 1124 दावों के निपटारे का रिकॉर्ड था, जिसे मुजफ्फरपुर के सहायक ने पीछे छोड़ते हुए नया रिकार्ड बनाया है. इससे पहले भी अंचल स्तर पर नये रिकॉर्ड के लिए उन्हें अवार्ड मिल चुका है.

बता दें, अभिषेक की इस उपलब्धि पर बिहार-झारखंड और पटना के अपर केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त संजय कुमार व क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त मनीष कुमार ने बधाई दी और उन्हें सम्मानित किया है. इसके अलावा देश के अन्य कार्यालय से बधाई मिल रही है. 

क्या है EPFO?

ईपीएफओ (EPFO) यानी कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की बात करें तो इसका मुख्य उद्देश्य भारतीय कर्मचारियों के लिए एक सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करना है. यह एक सरकारी संगठन है, जो कर्मचारियों के PF और पेंशन के मुद्दों पर काम करता है. इसके तहत कर्मचारियों और कंपनी दोनों नियमित रूप से राशि जमा करते हैं. यह संगठन इस राशि का प्रबंधन करता है.

ये हैं ईपीएफओ के उद्देश्य

ईपीएफओ का मुख्य उद्देश्य रिटायरमेंट के बाद कर्मचारियों को फाइनेंशिय सिक्योरिटी प्रदान करना है. साथ ही कर्मचारियों को ईपीएफओ की तरफ से बीमा और पेंशन जैसे अन्य लाभ भी मिलते हैं. यह संगठन भारत सरकार के श्रम और रोजगार मंत्रालय के अधीन आता है.

ALSO READ: Kanhaiya Kumar: सत्तू पीकर सत्ता की सीढ़ी चढ़ने की कोशिश! मुजफ्फरपुर में कन्हैया कुमार की पदयात्रा

ALSO READ: Muzaffarpur City SP Video: परदेसिया… ये सच है पिया, सिटी एसपी ने सीटी बजाकर गाया गाना, झूम उठे लोग

ALSO READ: Chunmun Jha Encounter: पुजारी का पोता कैसे बना आरा तनिष्क लूटकांड का लीडर! पढ़िए कुख्यात चुनमुन झा की क्राइम कुंडली

विज्ञापन
Aniket Kumar

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन