Muzaffarpur: ‘तेजस्वी यादव जिला स्कूल में लें एडमिशन’, मुजफ्फरपुर पहुंचे शिक्षा मंत्री खूब गरजे

बाबा गरीबनाथ के दरबार में शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी
Muzaffarpur News: शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने तेजस्वी यादव पर जमकर हमला बोला. TRE-4 भर्ती को लेकर जल्द बड़ी घोषणा का दावा किया. साथ ही अपने ऊपर लगे गबन के आरोपों को पूरी तरह बेबुनियाद बताते हुए विपक्ष पर साजिश रचने का आरोप लगाया. पढे़ं पूरी खबर…
मुजफ्फरपुर से प्रेमांशु शेखर की रिपोर्ट
Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर पहुंचे बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने रविवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास अब कोई मुद्दा नहीं बचा है और वह छात्रों के आंदोलनों के सहारे राजनीति करने में जुटा है. मंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि तेजस्वी यादव को “Agitation” और “Education” का फर्क तक समझ में नहीं आता. उन्होंने यह भी कहा कि अगर तेजस्वी जिला स्कूल में दाखिला ले लें तो सरकार उनकी पढ़ाई की विशेष व्यवस्था कर देगी.
तेजस्वी यादव पर शिक्षा मंत्री का तीखा तंज
शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा कि उन्होंने कई बार नेता प्रतिपक्ष को पढ़ाई करने की सलाह दी है. अब जब वह खुद शिक्षा मंत्री हैं, तो यह कहना चाहते हैं कि बिहार में कुछ नेताओं को भी शिक्षा की जरूरत है. उन्होंने कहा कि छात्रों के भविष्य को लेकर सरकार गंभीर है, लेकिन कुछ लोग सिर्फ आंदोलन की राजनीति कर रहे हैं.
TRE-4 को लेकर जल्द बड़ी घोषणा का दावा
TRE-4 भर्ती परीक्षा को लेकर भी शिक्षा मंत्री ने बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि अभ्यर्थी अपनी तैयारी जारी रखें, क्योंकि बिहार सरकार बहुत जल्द बड़ी खुशखबरी देने वाली है. मंत्री ने भरोसा दिलाया कि सरकार छात्रों और अभ्यर्थियों के हित में फैसला लेगी. साथ ही उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे ऐसे नेताओं से सावधान रहें जो केवल अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत करने के लिए आंदोलन कराते हैं.
50 लाख गबन के आरोपों पर दी सफाई
अपने ऊपर लगे 50 लाख रुपये के गबन के आरोपों पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि यह पूरी तरह बेबुनियाद है. उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष उनकी छवि खराब करने की साजिश कर रहा है. मंत्री ने कहा कि सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से गलत जानकारी फैलाने वालों को चिन्हित किया जा रहा है. उनके वकीलों की ओर से करीब 50 लोगों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई गई है और आगे भी कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अनिकेत कुमार
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










