Muzaffarpur News: BRABU में PHD का बदला नियम, फीस में भी किया गया सुधार

Updated at : 06 Oct 2024 1:38 PM (IST)
विज्ञापन
BRABU

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के बीआरए बिहार यूनिवर्सिटी ने पीएचडी को लेकर नियमों में बदलाव किए हैं। साथ ही फीस में भी कई सुधार किए गए हैं। जानिए नई शर्तें।

विज्ञापन

Muzaffarpur News: बीआरए बिहार यूनिवर्सिटी मुजफ्फरपुर ने पीएचडी को लेकर नियमों में बड़े बदलाव किए हैं। BRABU ने अब पीएचडी में एडमिशन के लिए शोध नीति 2024 जारी कर दी है। इसके तहत अगर चार वर्षीय स्नातक में छात्र को यदि 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक आते हैं तो वे PAT (पीएचडी प्रेवश परीक्षा) दे सकते हैं। वहीं तीन वर्षीय स्नातक वाले छात्रों को पीजी में न्यूनतम 55 प्रतिशत मार्क्स होने चाहिए। ऐसे में पीएचडी करने का सपना रखने वाले छात्रों के लिए यह एक अच्छा मौका है। बता दें, बीआरए बिहार यूनिवर्सिटी ने नई शोध नीति के सभी नियमों को लागू कर दिया है। विदेशी छात्रों के लिए भी न्यूनतम 55 प्रतिशत मार्क्स अनिवार्य कर दिया गया है। नई शोध नीति की नियमों के अनुसार, विश्ववद्यालयों में पीएचडी की 50 प्रतिशतॉ सीटें PAT पास छात्रों के लिए आरक्षित रहेंगी तो वही बाकी सीटें नेट और जेआरएफ पास छात्रों के लिए।

आवेदन शुल्क में भी बदलाव

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, BRABU के पीएचडी कोर्स में आवेदन के लिए फिस में भी कई बदलाव किए गए हैं। जनरल कैटेगरी के छात्रों के लिए तीन हजार, अन्य कैटेगरी समेत महिला छात्रों के लिए दो हजार रुपए फीस तय की गई है। वहीं दाखिले में 2000, पीएचडी रजिस्ट्रेशन में 4000, थीसिस जमा करने के लिए 8000, लेट फाइन के लिए 2000 वार्षिक, प्लेगरिज्म चेक करने के लिए 1000 जमा करने होंगे।

विज्ञापन
Aniket Kumar

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन