ePaper

Muzaffarpur News: दिसंबर महीने में 2.64 करोड़ रुपए का कटा चालान, 16 हजार लोगों ने भरा जुर्माना

Updated at : 03 Feb 2025 9:53 PM (IST)
विज्ञापन
Muzaffarpur News

Muzaffarpur News: जिले में दिसंबर के महीने में कुल 16 हजार लोगों को चालान काटा गया. इसके तहत कुल 2.64 करोड़ रुपए का जुर्माना वसूला गया. सड़क सुरक्षा की बैठक में यह रिपोर्ट पेश की गयी. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

Muzaffarpur News: जिले में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने और सड़क दुर्घटनाओं काे कम करने को लेकर यातायात नियम के उल्लंघन पर बीते दिसंबर माह में परिवहन विभाग, यातायात और पुलिस थानों द्वारा 16291 लोगों का चालान काटा गया. इसमें इनके ऊपर कुल 2 करोड़ 64 लाख 63 हजार 335 रुपये का जुर्माना हुआ. सड़क सुरक्षा की बैठक में यह रिपोर्ट पेश की गयी. सभी चालान 72 हैंड हेडलिंग डिवाइस (एचएचडी) से किये गये. इसमें सबसे अधिक 8799 चालान 94.84 लाख रुपये का आइट्रिपल सी बिल्डिंग में बने कंट्रोल रूम से शहर में चारों ओर लगे कैमरे की फुटेज को देखकर काटे गये. वहीं परिवहन विभाग द्वारा 549 वाहनों पर करीब 59.39 लाख रुपये का चालान किया गया.

इन पांच थानों में कम कटे चालान

वहीं ट्रैफिक की सात टीम ने 4134 चालान 62.82 लाख रुपये के काटे. इसके अलावा कुछ थानों द्वारा बहुत कम चालान काटा गया. इसमें फकुली में 5, कांटी में 7, मिठनपुरा पीएस टू 2, राजेपुर में 8, साहेबगंज में 3 चालान ही काटे गये. जिला सड़क सुरक्षा समिति व संसद सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में यह रिपोर्ट सामने आयी. जिसमें कम चालान करने वाले थाना के प्रभारियों को चेतावनी मिली की वह इसमें सुधार लाये. यातायात नियम के उल्लंघन पर दुर्घटना घटती है जिससे जानमाल की क्षति पहुंचती है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

कांटी का इलाका ज्यादा संवेदनशील

कांटी थाना क्षेत्र मोतिहारी एनएच से सटा है, जिसमें सबसे अधिक सड़क दुर्घटना घटती है. परिवहन विभाग और ट्रैफिक के अतिरिक्त सभी थानों को सरकार द्वारा एचएचडी इसलिए उपलब्ध करायी गयी है कि वह यातायात नियम के उल्लंघन पर कार्रवाई करे. ताकि लोगों में ट्रैफिक के प्रति सतर्कता बढ़े. इस मशीन के तहत फाइन करने के साथ इसमें ऑनस्पॉट फोटो लोकेशन के साथ ली जाती है.

ALSO READ: Bihar News: मुजफ्फरपुर से हवाई सेवा शुरू होने की बढ़ी उम्मीद, व्यापार क्षेत्र का होगा विकास

विज्ञापन
Aniket Kumar

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन