Muzaffarpur News: शर्मनाक! मजदूरी मांगने गए युवक के शरीर पर दबंगों ने किया पेशाब, मुंह पर थूका

Muzaffarpur News: मजदूरी मांगने गए एक युवक के साथ कुछ दबंगों ने मारपीट की। साथ ही उसके शरीर पर पेशाब भी कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के बोचहां थाना क्षेत्र के एक गांव से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां मजदूरी मांगने गए एक युवक की दबंगों ने पिटाई कर दी साथ ही उसके शरीर पर पेशाब भी कर दिया। इसको लेकर पीड़ित ने तीन लोगों के खिलाफ मंगलवार की देर शाम थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।
पीड़ित का बयान
पीड़ित ने अपने बयान में बताया कि आरोपी दबंगों ने हाल ही में पॉल्ट्री फार्म बनाया है, जिसमें उसने कई दिन काम किया। लेकिन, दबंगों ने उसकी दो दिन की मजदूरी रोक ली। इसके बाद बीते दिन जब वह अपनी मजदूरी मांगने गया तो आरोपितों ने उसके साथ मारपीट की। पीड़ित ने आरोप लगाया कि सभी ने उसके मुंह पर थूक दिया और मुख्य आरोपी के बेटे ने उसके शरीर पर पेशाब भी कर दिया। वहीं मारपीट करते हुए किसी ने घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। मारपीट के बाद दबंगों ने पीड़ित को केस करने या थाना में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित ने बयान में बताया कि डर से वह कई दिनों तक अपने घर से नहीं निकला। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद किसी तरह उसने मामले की लिखित शिकायत थाने में दर्ज कराई।
थानाध्यक्ष का बयान
घटना को लेकर थानाध्यक्ष राकेश कुमार यादव ने बताया कि पीड़ित के आवेदन के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। सभी की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है।
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Aniket Kumar
अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




