Muzaffarpur News: एग्रीकल्चर फीडर का तार काट ले गए चोर, किसानों के सामने गहराया बिजली संकट

Updated:
विज्ञापन
Muzaffarpur News-bochahan-electricity-wire-theft-nbpdcl-loss-agriculture-feeder-unsar

सांकेतिक तस्वीर

Muzaffarpur News: बोचहां में चोरों ने एक ही रात में 7 किलोमीटर लंबा बिजली का तार काट लिया. इस बड़ी चोरी से एनबीपीडीसीएल को करीब साढ़े 9 लाख का नुकसान हुआ है और कई गांवों में बिजली संकट गहरा गया है. जानिए खबर विस्तार से…

विज्ञापन

Muzaffarpur News: बिहार में सरकारी संपत्तियों को निशाना बनाने वाले बेखौफ चोरों का एक और बड़ा कारनामा सामने आया है. ताजा मामला मुजफ्फरपुर जिले के बोचहां थाना क्षेत्र का है, जहां शातिर चोरों ने एक ही रात में करीब 7 किलोमीटर लंबा चालू बिजली का तार काटकर उड़ा लिया. इस सनसनीखेज चोरी के कारण इलाके की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है.

एग्रीकल्चर फीडर को बनाया निशाना

जानकारी के अनुसार, चोरों ने उनसर पंचायत के बलिया गांव स्थित चौर में गुजरने वाले 11 केवी (11kv) एग्रीकल्चर फीडर को अपना निशाना बनाया. अपराधियों ने यहाँ लगे बिजली के पोलों से लगभग 7 किलोमीटर लंबा तार गायब कर दिया, जिसमें 7 किमी हाई टेंशन और 1.5 किमी एलटी लाइन का तार शामिल है. तार कटने से पूरा फीडर नेटवर्क ध्वस्त हो गया है, जिससे स्थानीय ग्रामीणों और किसानों के सामने सिंचाई तथा बिजली का गंभीर संकट खड़ा हो गया है.

करीब साढ़े 9 लाख का नुकसान, पुलिस जांच में जुटी

नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (NBPDCL) के कनीय विद्युत अभियंता (जेई) जितेंद्र कुमार ने बताया कि इस चोरी से विभाग को कुल 9,49,394 रुपये का भारी वित्तीय नुकसान हुआ है. मामले को लेकर जेई ने बोचहां थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है, जिसके साथ क्षतिग्रस्त लाइनों की तस्वीरें और वीडियोग्राफी भी सौंपी गई है. थानाध्यक्ष यशवंत कुमार मिश्रा के निर्देश पर सब-इंस्पेक्टर शंभू नाथ चौधरी को मामले की जांच और चोरों की गिरफ्तारी की जिम्मेदारी दी गई है.

मुजफ्फरपुर से प्रेमांशु शेखर की रिपोर्ट

विज्ञापन
Purushottam Kumar

लेखक के बारे में

By Purushottam Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन