Muzaffarpur News: आंगनवाड़ी केंद्र में चोरी का पर्दाफाश, बच्चों का निवाला चुराने वाला गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
Muzaffarpur News bandra-pier-police-arrested-thief-kundan-kumar-anganwadi-center-theft-case

सांकेतिक तस्वीर

Muzaffarpur News: पियर थाना अंतर्गत विष्णुपुर मेहसी आंगनवाड़ी केंद्र में हुई चोरी मामले में पुलिस ने आरोपी कुंदन कुमार को चोरी के सामान (एलसीडी, गैस सिलेंडर, राशन) के साथ गिरफ्तार कर लिया है. जानिए खबर विस्तार से…

विज्ञापन

Muzaffarpur News: पियर थाना क्षेत्र की बड़गांव पंचायत अंतर्गत विष्णुपुर मेहसी स्थित आंगनवाड़ी केंद्र संख्या चार में शुक्रवार की रात हुई चोरी की घटना का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सफल खुलासा कर दिया है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी गए सरकारी सामानों के साथ एक चोर को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया है. इस त्वरित कार्रवाई की जानकारी पियर थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने दी.

सेविका निर्मला देवी ने दर्ज कराई थी एफआईआर

थानाध्यक्ष ने बताया कि शनिवार को आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका निर्मला देवी ने थाने में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई थी. दिए गए आवेदन में उन्होंने बताया था कि शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों ने आंगनबाड़ी केंद्र का ताला तोड़कर वहाँ से एलसीडी टीवी, पंखा, गैस सिलेंडर, चूल्हा, बाल्टी समेत बच्चों के लिए रखा राशन जैसे चावल, तेल, मसाला, दाल, दूध का पैकेट और चीनी आदि सामान चोरी कर लिए थे.

विष्णुपुर से दबोचा गया चोर

मामले की गंभीरता को देखते हुए पियर थाना पुलिस ने तुरंत अनुसंधान शुरू किया. रविवार को पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर विष्णुपुर से बंगाही निवासी कुंदन कुमार को धर दबोचा. पुलिस ने आरोपी के पास से आंगनबाड़ी केंद्र से चोरी किए गए कई सामान और राशन सामग्री बरामद कर ली है. कड़ाई से की गई पूछताछ में आरोपी कुंदन ने चोरी की इस वारदात में शामिल अपने अन्य साथियों के नामों का भी खुलासा किया है. पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी और बाकी सामान की बरामदगी के लिए आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है.

मुजफ्फरपुर से सूर्यमणि कुमार की रिपोर्ट

विज्ञापन
Purushottam Kumar

लेखक के बारे में

By Purushottam Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन