मुजफ्फरपुर: आधी रात को घर में आग लगा रहा था शराबी, पत्नी की सूझबूझ से सलाखों के पीछे पहुंचा

Updated:
विज्ञापन
Muzaffarpur New sadar drunk husband beats wife children attempts arson arrested

प्रतीकात्मक तस्वीर

Muzaffarpur News: पकड़ी इस्माइल गांव में शराब के नशे में धुत पति ने पत्नी और बच्चों को बेरहमी से पीटा और घर में आग लगाने की कोशिश की. पीड़ित पत्नी की शिकायत पर डायल 112 ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

Muzaffarpur News: सदर थाना क्षेत्र के पकड़ी इस्माइल गांव में शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति द्वारा अपनी ही पत्नी और बच्चों की बेरहमी से पिटाई करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. आरोपी ने न सिर्फ परिवार पर लात-घूंसों से हमला किया, बल्कि घर का सारा सामान तोड़कर उसमें आग लगाने की भी कोशिश की. इस खौफनाक मंजर के बीच पीड़ित पत्नी ने हिम्मत दिखाते हुए पुलिस को कॉल कर दिया. सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया.

ब्रेथ एनालाइजर जांच में 104.8 एमजी मिला अल्कोहल

सदर थाने में पीड़िता पूजा श्रीवास्तव ने अपने पति संतोष कुमार सिन्हा के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है. पुलिस द्वारा कराई गई ब्रेथ एनालाइजर जांच में आरोपी के शरीर में अल्कोहल की मात्रा 104.8 एमजी पाई गई, जो अत्यधिक नशे की पुष्टि करती है. पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसका पति अक्सर शराब के नशे में घर आकर हंगामा और मारपीट करता है. बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे वह जैसे ही घर लौटा, बिना कुछ कहे मारपीट और तोड़फोड़ शुरू कर दी.

पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर भेजा जेल

जब आरोपी पिता से मां को बचाने बच्चे बीच-बीच में आए, तो शराबी ने उनके साथ भी क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं. बच्चों को बेरहमी से पीटने के बाद वह घर को फूंकने की कोशिश में जुटा था, तभी पुलिस ने उसे दबोच लिया. सदर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी संतोष कुमार सिन्हा को गुरुवार को कोर्ट में प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत के तहत जेल भेज दिया गया है.

मुजफ्फरपुर से चंदन सिंह की रिपोर्ट

विज्ञापन
सुनील कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By सुनील कुमार सिंह

सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन