एसएसपी की क्राइम मीटिंग: 22 बेल जंपर्स की रद्द होगी जमानत, थानेदारों को कड़ा अल्टीमेटम

Updated:
विज्ञापन

अपराध समीक्षा बैठक करते एसएसपी

मुजफ्फरपुर एसएसपी ने अपराध समीक्षा बैठक में लंबित मामलों के निष्पादन और 22 बेल जंपर अपराधियों की जमानत रद्द करने के कड़े निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

Crime Review Muzaffarpur: एसएसपी कांतेश कुमार मिश्र ने शुक्रवार को मासिक अपराध समीक्षा बैठक में जिले की कानून-व्यवस्था, पेंडिंग केसों और श्रावणी मेले की सुरक्षा की गहन समीक्षा की. जुलाई माह की थानेवार समीक्षा के दौरान एसएसपी ने हीनियस क्राइम में ढिलाई बरतने वाले अनुसंधानकर्ताओं को सख्त चेतावनी दी. बैठक में सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी, ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर, एएसपी टाउन वन सुरेश कुमार समेत सभी डीएसपी व थानेदार मौजूद थे. 

जमानत पर बाहर आकर अपराध करने वालों पर कसता शिकंजा

बैठक में एसएसपी ने बताया कि जेल से छूटकर दोबारा अपराध में शामिल होने वाले 22 शातिर बेल जंपर अपराधियों को चिन्हित किया गया है. इनकी जमानत रद्द कराने के लिए कोर्ट में प्रस्ताव भेजा जा चुका है. कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाले असामाजिक तत्वों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा.

श्रावणी मेले को लेकर ट्रैफिक प्लान और गश्ती के निर्देश

श्रावणी मेले में बाबा गरीबनाथ मंदिर और मुसहरी के महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.

  • कांवड़ियों के लिए अलग लेन: पटना-मुजफ्फरपुर हाईवे पर एक लेन कांवड़ियों के लिए सुरक्षित रहेगा और करीब 24 घंटे सामान्य ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा.
  • 24 घंटे चेकिंग: चोरी व गृहभेदन रोकने के लिए पैदल गश्ती बढ़ाने और अंतरजिला चेकपोस्टों पर 24 घंटे निगरानी के निर्देश दिए गए हैं.
  • सहयोग पोर्टल: शिकायतों के शत-प्रतिशत निष्पादन का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें पुलिस अब तक 90% सफलता हासिल कर चुकी है.

ये भी पढ़ें: बीएमपी-06 के पास बेखौफ अपराधियों का दुस्साहस: महिला सिपाही के सिर पर पिस्टल सटाकर सोने की चेन लूटी, फायरिंग कर भागे


विज्ञापन
Chandan

लेखक के बारे में

By Chandan

Loading Review Hub...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन