डेढ़ साल पहले प्रेम विवाह, अब ईंट-भट्ठे से मिला नवविवाहिता का शव

Updated:
विज्ञापन
muzaffarpur-crime-news-missing-newlywed-body-found-dowry-murder-allegation

सांकेतिक तस्वीर , AI Generated Image

Muzaffarpur Crime News: मुजफ्फरपुर में पांच दिन से लापता नवविवाहिता का शव बंद पड़े ईंट-भट्ठे से बरामद हुआ है. मृतका के पिता ने दहेज में दो लाख रुपये और बाइक की मांग पूरी नहीं होने पर हत्या का आरोप लगाया है. पुलिस एफएसएल जांच के साथ फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है.

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर से सुमित कुमार की रिपोर्ट

Muzaffarpur Crime News: मुजफ्फरपुर जिले के पियर थाना क्षेत्र में पांच दिन से लापता 23 वर्षीय नवविवाहिता खुशबू कुमारी का शव सोमवार को एक बंद पड़े ईंट-भट्ठे से बरामद किया गया. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. मृतका के पिता ने दहेज के लिए हत्या कर शव छिपाने का आरोप लगाते हुए पति और उसके परिजनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है. घटना के बाद ससुराल पक्ष के सभी लोग फरार बताए जा रहे हैं.

दहेज में दो लाख रुपये और बाइक मांगने का आरोप

मृतका के पिता विनोद राम ने बताया कि 26 फरवरी 2025 को उनकी बेटी खुशबू कुमारी का प्रेम विवाह पियर थाना क्षेत्र के नूनफारा गांव निवासी बिट्टू राम से हुआ था. शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल पक्ष दो लाख रुपये नकद और एक बाइक की मांग कर रहा था. आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वे मांग पूरी नहीं कर सके. उनका आरोप है कि इसी कारण उनकी बेटी की हत्या कर शव ठिकाने लगा दिया गया.

शादी बचाने के लिए लौटी थी ससुराल

परिजनों के अनुसार खुशबू कुमारी कुछ दिन पहले मायके आई थी. परिवार ने पति की मानसिक स्थिति को देखते हुए उसकी दूसरी शादी कराने की बात कही थी, लेकिन खुशबू ने इससे इनकार कर दिया. उसने कहा था कि वह अपने पति के साथ ही जीवन बिताएगी और अपने व्यवहार से सब ठीक कर देगी. करीब दस दिन पहले वह अपनी इच्छा से ससुराल लौट गई थी, जहां से वह लापता हो गई.

ईंट-भट्ठे से बरामद हुआ शव

पांच दिनों तक लापता रहने के बाद सोमवार को बंद पड़े ईंट-भट्ठे से उसका शव बरामद किया गया. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया.

पति समेत ससुराल पक्ष फरार, पुलिस की छापेमारी जारी

ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर ने बताया कि महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ है. मृतका के पिता ने दहेज उत्पीड़न और हत्या का आरोप लगाया है. पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है. ससुराल पक्ष के लोग फरार हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

यह भी पढ़ें: सावधान: एटीएम बूथ के अंदर लिखे नंबर पर कॉल करते ही उड़ जाएंगे पैसे, शहर में सक्रिय है गिरोह

विज्ञापन
Purushottam Kumar

लेखक के बारे में

By Purushottam Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन