मुजफ्फरपुर लूट कांड का खुलासा: 12 घंटे में बरामद हुई कारोबारी की कार, फरार बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस

Published by :Abhinandan Pandey
Published at :17 Apr 2026 12:16 PM (IST)
विज्ञापन
muzaffarpur loot case

बरामद कार के साथ पुलिसकर्मी

Muzaffarpur Crime News: मुजफ्फरपुर के बोचहां में आभूषण कारोबारी से कार, नकदी और जेवरात लूट की वारदात के 12 घंटे के भीतर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लूटी गई कार बरामद कर ली है. बदमाश दबिश के डर से कार छोड़कर फरार हो गए, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.

विज्ञापन

Muzaffarpur Crime News: मुजफ्फरपुर के बोचहां थाना क्षेत्र से गुरुवार रात एक सनसनीखेज लूट की घटना सामने आई, जिसने इलाके में हड़कंप मचा दिया. आभूषण कारोबारी शेखर कुमार अपनी दुकान बंद कर कार से घर लौट रहे थे, तभी काली चौक के पास बदमाशों ने उन्हें निशाना बना लिया. सुनसान जगह का फायदा उठाकर अपराधियों ने पहले उनकी कार को रोका और फिर हथियार के बल पर वारदात को अंजाम दिया.

फिल्मी अंदाज में लूट की वारदात

जैसे ही कारोबारी काली चौक से अपने घर की ओर मुड़े, सामने से एक बोलेरो गाड़ी आकर उनकी कार के आगे खड़ी हो गई. उसमें से उतरे दो बदमाशों ने कट्टा दिखाकर शेखर कुमार और उनके भांजे अंकित कुमार को कार से नीचे उतार दिया. इसके बाद अपराधियों ने कार में रखे करीब दो लाख रुपये नकद और लगभग तीन लाख रुपये के सोने के आभूषण लूट लिए. जाते-जाते बदमाश उनका मोबाइल भी छीनकर फरार हो गए.

12 घंटे में पुलिस की बड़ी सफलता

घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. डीएसपी पूर्वी वन अलय वत्स के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया. टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए महज 12 घंटे के अंदर लूटी गई कार को गायघाट थाना क्षेत्र के मुनि कल्याण टोला से बरामद कर लिया.

दबिश बढ़ी तो कार छोड़कर भागे लुटेरे

पुलिस की लगातार दबिश के कारण बदमाश कार को सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गए. हालांकि, पुलिस का दावा है कि अपराधियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

इलाके में दहशत, पुलिस पर सवाल भी

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है. वहीं, सवाल यह भी उठ रहा है कि आखिर इतनी बड़ी वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश इतने आसानी से कैसे फरार हो गए.

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और लूटे गए सामान की भी बरामदगी की कोशिश की जा रही है. फिलहाल, इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

Also Read: सीतामढ़ी जंक्शन जाने से पहले जान लें ये जरूरी बदलाव, वरना टिकट के लिए भटकते रह जाएंगे

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय डिजिटल माध्यम में पिछले 2 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर तक का मुकाम तय किए हैं. अभी डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास करते हैं. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखते हैं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन