3-2 से टाइ ब्रेकर में मुजफ्फरपुर बंगाल को हरा फाइनल में

Updated at : 25 Feb 2025 11:46 PM (IST)
विज्ञापन
3-2 से टाइ ब्रेकर में मुजफ्फरपुर बंगाल को हरा फाइनल में

3-2 से टाइ ब्रेकर में मुजफ्फरपुर बंगाल को हरा फाइनल में

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर.

कमल कुमार सिंह राज्य फुटबॉल प्रतियोगिता का आगाज अमर शहीद खुदीराम बोस मैदान में किया गया. उद्घाटन जिला कोषागार पदाधिकारी बिनोद तिवारी, रिटायर्ड आइएएस संजय सिन्हा, पूर्व उप मेयर विवेक कुमार, शतरंज संघ के गणवंत मल्लिक, डीएसओ राजेंद्र कुमार, रिटायर्ड प्रो नागेंद्र चौधरी, एडीजे नागेश प्रताप सिंह, बीआरएबीयू खेल के सचिव डॉ कांतेश कुमार, नवीन कुमार, असगर हुसैन सभी ने संयुक्त रूप से किया. टूर्नामेंट का आयोजन भूतपूर्व चतुर्भुज राम मेमोरियल के सचिव, मुजफ्फरपुर जिला फुटबॉल संघ के मुख्य संरक्षक एवं रामेश्वर सिंह महाविद्यालय के प्राचार्य स्व.कमल कुमार सिंह के नाम पर आयोजित की गयी. पहले दिन खेले गये मुकाबले में मुजफ्फरपुर व सिल्लीगुड़ी बंगाल की टीम के बीच मुकाबला हुआ, लेकिन दोनों हाफ में एक भी गोल नहीं हो सका. इसके बाद टाई ब्रेकर में मुजफ्फरपुर की टीम ने सिल्लीगुड़ी की टीम को 3-2 से हराकर फाइनल में पहुंची. इस प्रतियोगिता में पश्चिम बंगाल, सिवान, पटना व मुजफ्फरपुर की टीमें हिस्सा ले रही है.

मौके पर संदीप कुमार, राकेश कुमार पासवान, हरनाम सिंह, सुरेश महतो, मो करार, विजेंद्र चौधरी, मनोज सिंह, विनोद कुमार, शमीमुल हक, सन्नी, सूरज, अखिलेश मणि, राजीव, वीरेंद्र, नजीर हुसैन आदि वरीय खिलाड़ी मौजूद थे. बुधवार को प्रतियोगिता का दूसरा सेमीफाइनल एजी पटना व यूनाइटेड क्लब सीवान के बीच खेला जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन