मीनापुर में घर में सोयी महिला की गला रेतकर हत्या

महदेइया पंचायत के वार्ड संख्या-5 की तालिमपुर नुनफर टोली में एक महिला की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गयी.
महदेइया पंचायत की तालिमपुर नुनफर टोली में हुई घटना प्रेम प्रसंग में हत्या किये जाने की जतायी आशंका हत्या की सूचना पर पति की तबीयत बिगड़ी प्रतिनिधि, मीनापुर महदेइया पंचायत के वार्ड संख्या-5 की तालिमपुर नुनफर टोली में एक महिला की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गयी. महिला की शिनाख्त तालिमपुर नुनफर टोली गांव के पुकार महतो की पत्नी सविता देवी (35) के रूप में हुई है. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया़ वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है़ महिला की सास यशोदा देवी ने बताया कि बेटा दूसरे प्रदेश में मजदूरी करता है. घर पर छोटे-छोटे तीन बच्चों के साथ बहू रहती थी. शुक्रवार की रात भोजन में मटन बनायी थी. रात करीब 10 बजे सभी लोग खाना खाकर सोने चले गये. हम छोटी बहू के कमरे में सोने चले गये. करीब रात तीन बजे पोते की नींद खुली़ वह बाथरूम जाने के लिए निकला तो देखा बरामदा पर मम्मी खून से लथपथ पड़ी हुई है. उसने चिल्लाते हुए आकर बताया, जब जाकर देखा तो पतोहू मृत पड़ी थी़ किसी तेज हथियार से उसका गला रेता हुआ था. इसके बाद वार्ड सदस्य को घटना की सूचना दी और बेटा को फोन कर जानकारी दी. मौत की सूचना के बाद बेटे की तबीयत बिगड़ गयी है. सास ने बताया कि गांव के ही एक व्यक्ति से पतोहू का प्रेम प्रसंग चल रहा था. उसने अपने पीछे पुत्र करण कुमार, अर्जुन कुमार और पुत्री रीना कुमारी को पीछे छोड़ गयी है. घटना के बाद थानाध्यक्ष कुमार संतोष रजक के नेतृत्व में पुलिस पहुंची और मामले की छानबीन की़ शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया गया. मृतका की सास के बयान पर भोला महतो को नामजद किया गया है़ जल्द आरोपी पकड़े जाएंगे़
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




