मुराैल की बीपीआरओ हुईं आरोपमुक्त

Updated:
विज्ञापन
मुराैल की बीपीआरओ हुईं आरोपमुक्त

मुराैल की बीपीआरओ हुईं आरोपमुक्त

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर.

पंचायती राज विभाग के उप सचिव गोविंद चौधरी ने एक कार्यालय आदेश जारी कर मुराैल की प्रखंड पंचायती राज अधिकारी नम्रता चौबे को आरोपमुक्त कर दिया है. नम्रता पर 17 अप्रैल 25 को डॉ अंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत शिविर की तैयारियों के लिए हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में बिना किसी सूचना के अनुपस्थित रहने का आरोप था. इस मामले को लेकर उन पर विभागीय कार्रवाई की सिफारिश की गयी थी. नम्रता ने विभाग को अपनी अनुपस्थिति के संबंध में स्पष्टीकरण दिया था. विभाग ने उनके स्पष्टीकरण की समीक्षा की और उन्हें सभी आरोपों से मुक्त कर दिया है.डीएम व डीपीआरओ को इसकी सूचना भेज दी गयी है. साथ ही, उनका रोका गया वेतन भी जारी करने के निर्देश हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
प्रभात कुमार

लेखक के बारे में

By प्रभात कुमार

प्रभात कुमार, पत्रकारिता के क्षेत्र में प्रभात का 18 वर्षों का अनुभव है. प्रशासनिक नीतियों के विश्लेषण, राजनीतिक घटनाक्रमों की सटीक रिपोर्टिंग और खोजी पत्रकारिता में इनकी रुचि है. जटिल विषयों को सरल और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की इनमें क्षमता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन