ePaper

मुजफ्फरपुर से घर लौट रहे सांसद प्रतिनिधि पर खेमाइपट्टी में हमला, बाल-बाल बचे

Updated at : 19 Mar 2025 9:56 PM (IST)
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर से घर लौट रहे सांसद प्रतिनिधि पर खेमाइपट्टी में हमला, बाल-बाल बचे

मुजफ्फरपुर से घर लौट रहे सांसद प्रतिनिधि पर खेमाइपट्टी में हमला, बाल-बाल बचे

विज्ञापन

बिना नंबर की बाइक से आये तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर कार रोकी गाड़ी के बोनेट, आगे व ड्राइवर के बगल के शीशे पर मारने लगे बदमाश थानाध्यक्ष कुमार संतोष रजक ने हमले का आवेदन मिलने से किया इंकार प्रतिनिधि, मीनापुर पैगम्बरपुर पंचायत के मुखिया पति, जदयू नेता व सांसद प्रतिनिधि पंकज किशोर पप्पू पर मंगलवार की शाम सशस्त्र बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया. उन्होंने मीनापुर पुलिस को मामले की लिखित शिकायत की है. हालांकि पुलिस ने आवेदन मिलने से इंकार किया है. सांसद प्रतिनिधि ने पुलिस को दिये शिकायत में कहा है कि वह मंगलवार की शाम शहर से अपने गांव पैगम्बरपुर कार से जा रहे थे. इसी बीच खेमाइपट्टी चौक के समीप हीरो एजेंसी के पास बिना नंबर प्लेट की बाइक से तीन अज्ञात बदमाशों ने ओवरटेक करके रोक दिया. इसके बाद गाड़ी के बोनेट, आगे का शीशा व ड्राइवर के बगल के शीशे पर हमला कर दिया. गालियां देते हुए बदमाश गाड़ी से उतरने के लिए धमकाने लगे. इसी बीच लोगों की भीड़ जुटते देख बदमाश शहर की ओर भाग गये. सांसद प्रतिनिधि ने बताया कि बदमाश हथियार लहराते हुए भागे. ड्राइवर की तरफ का शीशा बाहर हो गया. ऐसी घटना किसी की साजिश से ही सम्भव है. पीड़ित पंकज किशोर पप्पू ने घटना की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है. उन्होंने बताया कि खेमाइपट्टी चौक से ही बदमाश उनका पीछा कर रहे थे. अगर लाइसेंसी आर्म्स उनके पास नहीं रहता तो कुछ भी हो सकता था. बदमाशों से पीछा छुड़ाने के लिए कुछ देर खेमाइपट्टी पेट्रोल पंप भी रूके. वहां से आगे बढ़ने के बाद बदमाशों ने फिर पीछा करना शुरू कर दिया. इधर, थानाध्यक्ष कुमार संतोष रजक ने आवेदन मिलने से इंकार किया है. उन्होने हमले के आरोप को भी बेबुनियाद बताया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ABHAY KUMAR

लेखक के बारे में

By ABHAY KUMAR

ABHAY KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन