बरूराज में मोतीपुर के प्रमुख पुत्र की कार दुर्घटनाग्रस्त, चालक जख्मी

साहेबगंज-मोतीपुर पथ पर बरुराज थाना क्षेत्र के ठिकहां गांव के समीप सोमवार को मोतीपुर की प्रखंड प्रमुख मालती देवी के पुत्र की गाड़ी एक वाहन से टकराने के बाद पेड़ से टकरा गयी.
प्रतिनिधि, मोतीपुर साहेबगंज-मोतीपुर पथ पर बरुराज थाना क्षेत्र के ठिकहां गांव के समीप सोमवार को मोतीपुर की प्रखंड प्रमुख मालती देवी के पुत्र की गाड़ी एक वाहन से टकराने के ���ाद पेड़ से टकरा गयी. घटना में गाड़ी का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. हालांकि गाड़ी में प्रखंड प्रमुख के परिवार का कोई भी सदस्य नहीं था. सिर्फ चालक था. इस घटना में चालक विपिन कुमार सिंह जख्मी हो गया. उसे शहर के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. प्रमुख पुत्र विवेक कुमार सिह ने बताया कि उनकी पत्नी और पुत्र मुजफ्फरपुर आवास पर थे. सोमवार की सुबह चालक गाड़ी लेकर उनलोगों को लाने जा रहा था. तभी ठीकहां के समीप एक पिकअप से गाड़ी टकरा गयी. थानाध्यक्ष संजीव कुमार दुबे ने बताया कि दोनों गाड़ियों को पुलिस ने जब्त कर लिया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










