भगवानपुर चौक पर छीना मोबाइल और उड़ा लिए 30 हजार
Published by :Prabhat Khabar News Desk
Published at :30 Jan 2025 12:35 AM (IST)
विज्ञापन

भगवानपुर चौक पर छीना मोबाइल और उड़ा लिए 30 हजार
विज्ञापन
-सदर थाने में पीड़ित यात्री ने दी लिखित शिकायत
मुजफ्फरपुर.
सदर थाना क्षेत्र के भगवानपुर चौक पर बदमाश ने बस का इंतजार कर रहे गोविंद कुमार के हाथ से मोबाइल झपट लिया.फिर, फोन में यूपीआइ से 30 हजार रुपये खाते से उड़ा लिये. घटना को लेकर मनियारी थाना क्षेत्र के मुरादपुर गांव के रहने वाले गोविंद कुमार ने प्राथमिकी के लिए आवेदन किया है. बताया कि वह 26 जनवरी को पटना से मुजफ्फरपुर आते समय ट्रेन में यूपीआइ ट्रांजैक्शन मोबाइल के माध्यम से किया था. उसके बगल में बैठे लड़के ने यह देख लिया और पिन भी जान गया. जब वह जंक्शन से बस पकड़ने के लिए भगवानपुर चौक पहुंचा तो इसी दौरान उसके एक रिश्तेदार की कॉल आ गयी. वह बात करने के लिए मोबाइल निकाला तो पीछे से एक लड़का आया और मोबाइल झपट कर भाग गया. शक है कि ट्रेन में पास में बैठा लड़का ही मोबाइल झपटा है. कुछ देर बाद जब वह अकाउंट चेक करने गया तो खाते से 30 हजार रुपये का फ्रॉड हो चुका था. जिस खाते में यूपीआइ के माध्यम से रुपये भेजे गए हैं वह मो अकबर अब्बास के नाम पर है. यूपीआइ आइडी पर जमीला खातून का भी नाम दिखा रहा है. पीड़ित का कहना है कि उसने इस बाबत साइबर थाने में शिकायत दी है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




