मिठनपुरा में बदमाशों ने महिला से चेन झपटी

Published at :07 Sep 2024 9:03 PM (IST)
विज्ञापन
मिठनपुरा में बदमाशों ने महिला से चेन झपटी

बाइक पर आये दो अपराधियों के खिलाफ थाने में केस दर्ज

विज्ञापन

संवाददाता, मुजफ्फरपुर मिठनपुरा थाना क्षेत्र के पीएंडटी रोड में बाइकर्स गैंग के अपराधियों ने सरिता सोनी के गले से सोने की चेन झपट ली. वह वार्ड 36 में किराये के कमरे से खरीदारी के लिए मार्केट जा रही थीं, तभी यह वारदात हो गयी. सरिता ने अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों को चिन्हित कर रही है. पीड़िता ने थाने में बताया है कि वह मूल रूप से अहियापुर के मिठनसराय गांव की रहनेवाली हैं. पांच सितंबर की दोपहर पी एंड टी रोड में मंदिर के पास पीछे से आये दो अपराधियों ने चेन झपट्टा मारकर छीन ली और हाथी चौक की ओर निकल गये. बाइक चला रहे अपराधी हेलमेट पहने हुआ था. और पीछे बैठा बदमाश मास्क लगाए हुआ था. वह शोर मचाते हुए पीछे दौड़ी लेकिन, बदमाश मौके से फरार हो गए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन